jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लोनी में गहराया विवाद: विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन और विरोध में बुलाई गईं दो महापंचायतें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लोनी में गहराया विवाद: विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन और विरोध में बुलाई गईं दो महापंचायतें
उत्तर प्रदेशराज्य

लोनी में गहराया विवाद: विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन और विरोध में बुलाई गईं दो महापंचायतें

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 14, 2026 8:12 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लोनी। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट और इसके बाद एक रेस्टोरेंट में लोनी विधायक का क्षेत्र के ही कुछ राजनीतिक लोगों से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को लोनी में फिर दो महापंचायत की गईं।इनमें से विधायक के समर्थन में सिरौली गांव स्थित स्कूल में 36 बिरादरी की पंचायत हुई जबकि उनके विरोध में रिस्तल गांव में अनिल कसाना ने कसाना गोत्र के 12 गांव की महापंचायत की।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सिरौली पंचायत में लोनी की वर्तमान स्थिति, आपराधिक घटनाओं, सामाजिक तनाव और कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस दौरान कई गांवों के प्रधान, बीडीसी सदस्य, राजपूत एकता समिति, जाट महासभा लोनी, जाटव महासभा, वाल्मीकि समाज, एचआरडी के कार्यकर्ता समेत सभी समाज के लोग उपस्थित रहे।

नंदकिशोर पर भारत के सभी संतों-माताओं का आशीर्वाद: साध्वी आस्था मां

अध्यक्षता कर रहे ओंकार त्यागी और जाटव समाज के प्रधान मेहर चंद ने कहा कि प्रदेश सरकार और विधायक नंदकिशोर गुर्जर की वजह से लोनी में कानून व्यवस्था ठीक हुई है। पंचायत में पहुंचीं साध्वी आस्था मां ने कहा कि नंदकिशोर गुर्जर पर भारत के सभी संतों और माताओं का आशीर्वाद है।

विधायक ने कहा कि रेस्टोरेंट पर अभद्रता की सूचना पर जब वह पहुंचे तो वहां कुछ लोग हथियारों से लैस होकर खड़े थे। पुलिस को सूचना देने पर हथियार बंद लोग भाग गए। वहीं, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने कहा कि हिंदुत्व के विचार पर हम लोनी विधायक के साथ है।

भाजपा नेता व पूर्व लोनी ब्लाक प्रमुख अनिल कसाना ने रिस्तल गांव स्थित आवास पर लोनी विधायक के खिलाफ कसाना गोत्र के 12 गांव की पंचायत की। इसकी अध्यक्षता श्रीराम प्रधान जावली व मंच का संचालन मास्टर गजराज और मास्टर राजपाल ने किया।

लोनी विधायक द्वारा की गई गाली-गलौज और अभद्रता 

पंचायत में महमूदपुर गांव के पूर्व प्रधान शिवकुमार ने कहा कि रेस्टोरेंट पर लोनी विधायक द्वारा की गई गाली-गलौज और अभद्रता की बातों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अवगत कराया गया है। पंचायत में लोगों ने विधायक के खिलाफ रोष जताया। इस अवसर पर शिव कुमार प्रधान, बबली प्रधान, इंद्रराज, रोहताश, जयवीर, मनोज, राजेश कसाना, रणवीर मास्टर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article वीबी-जी राम जी योजना: उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्यों में हिमाचल ने मारी बाजी, मजदूरी व्यय में बनाई बढ़त
    Next Article बीटीओए चुनाव में बवाल, अनापत्ति प्रमाण-पत्र छिपाकर नामांकन निरस्त करने का आरोप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सिद्धार्थनगर महोत्सव
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सिद्धार्थनगर महोत्सव में ₹1052 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- उपद्रव से उत्सव की तरफ बढ़ चुका यूपी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने 1052 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं…

    10 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में जल्द हो सकती हैं संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही संवैधानिक संस्थाओं के रिक्त और रिक्त होने वाले प्रमुख पदों पर नियुक्तियां कर सकती है।…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: श्रमिकों को समय पर वेतन, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना भुगतान

    देहरादून: उत्तराखंड के संगठित और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लाखों श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — “अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग”, 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर प्रीमियर, नोएडा एक्सटेंशन

    ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — "अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग", 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लोनी में गहराया विवाद: विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन और विरोध में बुलाई गईं दो महापंचायतें
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password