jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

News Desk
Last updated: July 20, 2026 7:08 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को राज्यभर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी भारी बारिश, भूस्खलन, सड़क बंद होने या अन्य आपदा जैसी परिस्थितियां सामने आएं, वहां प्रशासन बिना देरी के राहत और बचाव कार्य शुरू करे।

उन्होंने कहा कि सभी राहत दलों को पूरी तरह तैयार रखा जाए और प्रभावित लोगों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जाए।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी जरूरी सेवाओं की बहाली को प्राथमिकता दी जाए।

इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों सहित प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों और आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और उत्तराखंड आने वाले यात्रियों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा उफनते नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह तैयार है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में धामी की खट्टर से मुलाकात, उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली और ऊर्जा परियोजनाओं पर जोर
    Next Article देहरादून में विहिप-बजरंग दल का वृक्षारोपण अभियान, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बलिदानी का पार्थिव शरीर, गम और गर्व में डूबा नंदग्राम

    गाजियाबाद। नंदग्राम के उत्तरांचल नगर में बुधवार की रात शायद ही किसी की आंख में नींद आई हो। हर किसी की…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को मिली आधुनिक रेलवे की नई पहचान, हर्रावाला स्टेशन राष्ट्र को समर्पित

    देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का…

    2 Min Read
    बिहार

    बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरमाई: RJD का तीखा हमला — “नीतीश के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पीएम मोदी को आगे किया गया”

    बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरमाई: RJD का तीखा हमला — “नीतीश के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पीएम…

    3 Min Read
    क्राइमताजा खबरबिहारराज्यराष्ट्रीय

    Ara Bihar News: आरा में बदमाशों ने घर के पास युवक को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

    Ara Bihar News संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंबेडकर कॉलोनी, सपन सिनेमा मोड़ मोहल्ला में रविवार को हथियार बंद बदमाशों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password