jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में धामी की खट्टर से मुलाकात, उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली और ऊर्जा परियोजनाओं पर जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में धामी की खट्टर से मुलाकात, उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली और ऊर्जा परियोजनाओं पर जोर
उत्तराखंडराज्य

दिल्ली में धामी की खट्टर से मुलाकात, उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली और ऊर्जा परियोजनाओं पर जोर

News Desk
Last updated: July 20, 2026 7:06 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड की वर्तमान और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों, जल विद्युत परियोजनाओं के विकास, पम्प्ड स्टोरेज सिस्टम, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पिटकुल की एडीबी सहायता प्राप्त पारेषण परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री धामी ने जुलाई 2026 की शेष अवधि के लिए 150 मेगावाट और अगस्त 2026 के लिए 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्रीय पूल से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि संभावित एल-नीनो परिस्थितियों, कम वर्षा और जलाशयों में जल स्तर घटने के कारण जल विद्युत उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

उन्होंने यह भी बताया कि चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान राज्य में बिजली की मांग बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए अतिरिक्त बिजली की उपलब्धता आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूद जल विद्युत क्षमता का बेहतर उपयोग देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बैठक में उत्तराखंड में लगभग 10 गीगावाट पम्प्ड स्टोरेज क्षमता विकसित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अगले पांच वर्षों में 7,800 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता या वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) उपलब्ध कराने की मांग रखी।

उन्होंने कहा कि पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाएं भविष्य में ऊर्जा भंडारण और बिजली आपूर्ति को अधिक मजबूत बनाने में सहायक होंगी।

मुख्यमंत्री ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की स्वीकृत क्षमता को 500 मेगावाट आवर से बढ़ाकर 665 मेगावाट आवर करने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए आवश्यक केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।

इसके अलावा 3,638.26 करोड़ रुपये की लागत वाली पिटकुल की एडीबी सहायता प्राप्त पारेषण परियोजना पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने परियोजना में एडीबी ऋण और राज्यांश का 80:20 वित्तीय अनुपात बनाए रखने की मांग की।

उन्होंने कहा कि वित्तीय पैटर्न में बदलाव होने से उत्तराखंड को विशेष श्रेणी राज्य के रूप में मिलने वाले वित्तीय लाभ प्रभावित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जल विद्युत क्षमता विकसित भारत और ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा रखे गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
    Next Article उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बेटियों की शिक्षा
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला: बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों की एंट्री पर रोक

    देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा से पहले बड़ा निर्णय लेते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपने अधीन आने वाले…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में लंबित APAR पर सरकार सख्त, क्लास-1 अधिकारियों को तत्काल टिप्पणियां दर्ज करने के निर्देश

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्लास-1 अधिकारियों की वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (अपार) समय पर पूरी न होने को लेकर…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली और आर्थिक सहायता का प्रावधान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार 15 अगस्त से मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना लागू करने की तैयारी में है। सरकार की योजना…

    2 Min Read
    मिशन रोजगार
    पंजाबराज्य

    मोहाली में 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र, ‘मिशन रोजगार’ के तहत 63,943 नौकरियाँ दी गईं

    आज मोहाली में विभिन्न विभागों के नव-नियुक्त 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने…

    8 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में धामी की खट्टर से मुलाकात, उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली और ऊर्जा परियोजनाओं पर जोर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password