jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मेरठ, हापुड़ समेत नौ जिलों में आज 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने की घोषणा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मेरठ, हापुड़ समेत नौ जिलों में आज 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने की घोषणा
उत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ, हापुड़ समेत नौ जिलों में आज 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने की घोषणा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 10, 2026 7:19 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ: दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत देशभर के ज्यादातर हिस्सों में हो रही मॉनसूनी बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है. हालात ऐसे हैं कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए 10 जुलाई, शुक्रवार को गाजियाबाद और मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे. ये फैसला प्रशासन ने मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए लिया है. गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, कासगंज, मुजफ्फरनगर,मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में आज नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. बता दें कि यूपी के 17 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

गाजियाबाद में आज स्कूल बंद

गुरुवार को हुई भारी बारिश की वजह से गाजियाबाद और इसके आसपास के इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम लगा और लोगों को काफी परेशानी हुई. बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत भी हो गई. बारिश की वजह से गुरुवार को भी स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया था, हालांकि ये आदेश देर से जारी हुआ था. मौसम के अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार को भी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने स्कूलों के अवकाश का निर्देश दिया है.

मेरठ और कासगंज में भी आज स्कूल बंद

मेरठ और कासगंज में भारी बारिश की वजह से डीएम ने क्लास 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 10 जुलाई को बंद रखने का आदेश जारी किया है.  दरअसल मौसम विभाग ने मेरठ जिले में तेज आंधी, बारिश और ओले की आशंका जताई है. यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है. पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया गया है.

10 जुलाई को 12वीं तक के स्कूल बंद

10 जुलाई 2026 के लिए गाजियाबाद में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इससे बच्चों का स्कूल जाना सेफ नहीं है. बारिश और जलभराव से उनको स्कूल जाने में परेशानी हो सकती है.

गाजियाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए गाजियाबाद के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.साथ ही यूपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार से हो रही तेज बारिश के बीच सड़कों पर पानी भर गया है. शुक्रवार को भी तेज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. जलभराव की स्थिति अब तक बनी हुई है. आज बारिश से हालात और भी खराब हो सकते हैं.

यूपी के इन जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश

मौसम संबंधी ऑरेंज अलर्ट संबंधी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गाजियाबाद, मेरठ,  मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, मरादाबाद, और कासगंज में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. जिला प्रशासन का यह आदेश यूपी बोर्ड, CBSE, ICSE, मदरसा बोर्ड समेत अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आइकिया का हरियाणा को तोहफा, गुरुग्राम में 10 एकड़ में बनेगा बड़ा स्टोर
    Next Article यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने के लिए एकजुट…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीराजनीति

    कांग्रेस ने उठाए सीजफायर पर सवाल, आखिर क्या थी मजबूरी

    Indo-Pak War : कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल और मांगें भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर काफी गंभीर हैं, और इनका मूल उद्देश्य…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक-पुलिस तंत्र में बड़े फेरबदल की तैयारी, लंबे समय से तैनात अधिकारियों की सूची तैयार

    देहरादून। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने प्रशासनिक और पुलिस तंत्र में लंबे समय से…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रभारी, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बदलाव की तैयारी

    देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी की नियुक्ति जल्द होने के आसार हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मेरठ, हापुड़ समेत नौ जिलों में आज 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने की घोषणा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password