jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
पंजाबराज्य

पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

News Desk
Last updated: July 7, 2026 9:29 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि विपक्षी दलों के पास राज्य सरकार के कामकाज का कोई जवाब नहीं है। ‘आप’ के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू नेआरोप लगाया कि कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल ‘टीम ए, टीम बी और टीम सी’ बन गए हैं और उनका एकमात्र उद्देश्य मान सरकार पर हमला करना है। पन्नू ने कांग्रेस को ‘दिशाहीन’ करार देते हुए दावा किया कि पार्टी आंतरिक गुटबाजी और सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस और बीजेपी आपसी तालमेल से काम कर रही हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

बीजेपी और कांग्रेस पर बोला हमला

बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए पन्नू ने कहा कि पंजाब में बीजेपी कांग्रेस का विस्तार बन गई है। क्योंकि उसके मौजूदा कई नेता पहले कांग्रेस में रह चुके हैं, जबकि बीजेपी के मूल नेतृत्व को किनारे कर दिया गया है। ‘आप’ के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा की हाल में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि रंधावा की सफाई के बावजूद उस बैठक के राजनीतिक निहितार्थ स्पष्ट हैं। पन्नू ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि दशकों में पहली बार नहर का पानी अंतिम छोर के गांवों तक पहुंचा है और 600 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण राज्य के करीब 90 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल शून्य आ रहा है।

सरकार की उपलब्धियां गिनवाई

  • उन्होंने कहा कि किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली और नहर का पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • पन्नू ने यह भी दावा किया कि 34 लाख से अधिक महिलाओं को ‘आप’ सरकार द्वारा वादा की गई वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो गई है।
  • उन्होंने कहा कि शेष पात्र लाभार्थियों को एक अगस्त से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

कांग्रेस पर लगाए आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर फैसले के लिए पूरी तरह अपने आलाकमान पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ‘आप’ की यह कहकर आलोचना करती थी कि पार्टी का संचालन नई दिल्ली से होता है। ‘आप’ नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधने से पहले विपक्ष को अपने कामकाज का भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पास पंजाब के विकास के लिए कोई दृष्टि या कार्ययोजना नहीं है और वे ‘आप’ सरकार के कामकाज को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

पन्नू ने किया यह दावा

पन्नू ने दावा किया कि पंजाब की पिछली सरकारें मुफ्त बिजली, किसानों को नहर का पानी, महिलाओं को वित्तीय सहायता और 10 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जैसी योजनाएं उपलब्ध कराने में विफल रहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक सौदेबाजी शुरू हो चुकी है तथा कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं। पन्नू ने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता ‘अवसरवादी राजनीति’ को खारिज कर देगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब चुनाव 2027: कांग्रेस ने कसी कमर, कमेटियों के साथ रणनीति बनाएंगे भूपेश बघेल
    Next Article पंजाब सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त ने लगाया धार्मिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    भव्य जागरूकता मशाल रैली का आयोजन 14 मार्च को, नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया जाएगा संदेश

    किरंदुल। नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), किरंदुल द्वारा 14 मार्च 2026, शनिवार…

    2 Min Read
    सड़कों-पुलों
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में सड़कों-पुलों के लिए 10 हजार करोड़ देगा केंद्र, 50 साल के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

    उत्तर प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए केंद्र से 10 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। जैसे-जैसे प्रदेश से…

    4 Min Read
    बिहार

    “कांग्रेस‑RJD राज में बिहार में विकास नहीं हुआ” — मोतिहारी से बोले पीएम मोदी

    “कांग्रेस‑RJD राज में बिहार में विकास नहीं हुआ” — मोतिहारी से बोले पीएम मोदी मोतिहारी, बिहार | 18 जुलाई 2025प्रधानमंत्री…

    3 Min Read
    योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    खुशखबरी! 18 जनवरी को 2 लाख से अधिक लोगों के खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, सीएम योगी ने किया बड़ा एलान

    यूपी के दो लाख से ज्यादा परिवारों के हिस्से में रविवार को बड़ी खुशी आने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password