jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘कैश फॉर ट्रांसफर’ और गोपनीय सूचनाएं लीक होने के आरोप, पंजाब में सियासी घमासान तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘कैश फॉर ट्रांसफर’ और गोपनीय सूचनाएं लीक होने के आरोप, पंजाब में सियासी घमासान तेज
पंजाबराज्य

‘कैश फॉर ट्रांसफर’ और गोपनीय सूचनाएं लीक होने के आरोप, पंजाब में सियासी घमासान तेज

News Desk
Last updated: September 4, 2026 11:08 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली । पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप)  सरकार पर ‘कैश फॉर ट्रांसफर’ और गोपनीय  सरकारी सूचनाओं के लीक होने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में प्रस्तुत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के तत्काल इस्तीफे की मांग की है.

Contents
About The AuthorNews Desk

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि पंजाब में मान सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है. उन्होंने दावा किया कि ईडी की जांच में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले व पदस्थापना के लिए एक “रेट कार्ड” का खुलासा हुआ है. भाजपा के अनुसार, यह कथित नेटवर्क मुख्यमंत्री के अधिकारी (ओएसडी) राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़ा हुआ है.

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि ईडी के हलफनामे से पता चलता है कि दलालों और बिचौलियों के व्हाट्सएप पर गोपनीय सरकारी दस्तावेज, अफसरों के तबादलों की ड्राफ्ट सूचियां और भविष्य की सरकारी नीतियां पाई गई हैं. उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के हितों के लिए बेहद गंभीर मुद्दा करार देते हुए सवाल उठाया कि संवेदनशील फाइलें और गोपनीय जानकारियां बिचौलियों तक कैसे पहुंच रही हैं.

बीजेपी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी द्वारा तीन बार पत्र भेजे जाने के बावजूद पंजाब पुलिस ने रिपोर्ट में नामित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की. गौरव भाटिया ने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री मान भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं, और उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत मान से इस मामले का मुख्य सरगना कौन है, इसका जवाब देने को कहा.

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पंजाब पुलिस की चुप्पी पर सवाल उठाए.

उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील मामलों में एफआईआर दर्ज न होना चिंताजनक है और मुख्यमंत्री भगवंत मान का कार्यालय व परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इन आरोपों ने राज्य के सियासी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में सुक्खू की हाईकमान से बैठक, हिमाचल कैबिनेट विस्तार पर हुआ मंथन
    Next Article भगवंत मान सरकार पर शिअद का बड़ा हमला, CMO से भ्रष्टाचार चलाने का लगाया आरोप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मोदीनगर में बड़ा हादसा, बाइक सवार तीन कांवड़ियों ने गंवाई जान

    मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में गांव कलछीना के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की…

    3 Min Read
    सुक्खू
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कुल्लू में 63.55 करोड़ की 8 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    कुल्लू। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में अवैध फ्लैटों का जाल, 20 हजार से ज्यादा परिवारों पर मंडरा रहा खतरा

    गाजियाबाद। विकसित और व्यवस्थित शहर बनाने के दावों के बीच गाजियाबाद में अवैध फ्लैट कल्चर तेजी से फैल रहा है। शहर…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बिकरू कांड का आरोपित व विकास दुबे का साथी दयाशंकर कोर्ट दोषमुक्त, मुठभेड़ की पुलिसिया कहानी नहीं हो सकी साबित

    उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘कैश फॉर ट्रांसफर’ और गोपनीय सूचनाएं लीक होने के आरोप, पंजाब में सियासी घमासान तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password