jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना जनशक्ति का अद्भुत संकल्प’, मन की बात में पीएम मोदी ने की यूपी की तारीफ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना जनशक्ति का अद्भुत संकल्प’, मन की बात में पीएम मोदी ने की यूपी की तारीफ
उत्तर प्रदेशराज्य

‘एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना जनशक्ति का अद्भुत संकल्प’, मन की बात में पीएम मोदी ने की यूपी की तारीफ

News Desk
Last updated: July 27, 2026 3:47 pm
News Desk
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए इसे जनशक्ति का अद्भुत संकल्प करार दिया है। रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में यूपी में 12 जुलाई को हुए आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते यह मेरे लिए विशेष गर्व की बात है। इस सराहना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी का आभार जताया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का उल्लेख करना पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान है।

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने यह सिद्ध किया है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज ही ‘विकसित भारत’ की सबसे सुदृढ़ आधारशिला रख सकता है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के इस राष्ट्रीय संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा देता रहेगा।

पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्र में कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यूपी में भी जन-शक्ति का अद्भुत संकल्प देखने को मिला है। वहां एक ही दिन में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। यूपी का सांसद होने के नाते मेरे लिए ये भी विशेष गर्व की बात है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी अपने जीवन के किसी विशेष अवसर को प्रकृति से जरूर जोड़ें। एक पेड़ मां के नाम लगाएं। आज का लगाया एक छोटा सा पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और सुंदर भविष्य की विरासत बन सकता है।

पेड़ अनगिनत जीवों का घर भी होते हैं

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पेड़ केवल मनुष्यों के लिए नहीं होते, वे अनगिनत जीवों के घर भी होते हैं। गुजरात के गिर के जंगलों में करीब 60 वर्षों बाद Indian Grey Hornbill फिर से बसेरा बना रहा है। ये गिर में बरसों से हो रहे संरक्षण और पुनर्स्थापन के प्रयासों का परिणाम है। Hornbill को जंगलों का किसान कहा जाता है। ये फल खाते हैं और बीजों को दूर-दूर तक पहुंचाते हैं, उन्हीं बीजों से, जंगल में नए पेड़ उगते है। इस तरह एक पक्षी जंगल को फिर से हरा-भरा बनाने में मदद करता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दारुल उलूम देवबंद में सूर्यास्त के बाद बाहर के लोगों की नो एंट्री, प्रबंधतंत्र ने इसका कारण भी बताया
    Next Article वाराणसी: मासूम के पैंट में पेशाब करने पर ‘हैवान’ बनी टीचर, गर्म चाकू से जलाया प्राइवेट पार्ट, FIR दर्ज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू

    चंडीगढ़। हरियाणा के पांच शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में जल्द ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब…

    4 Min Read
    गाज़ियाबाद
    उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रिय सैनिक संस्था ने कहा की गैस और तेल की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी

    22 मार्च 2026 , मुख्यालय राष्ट्रिय सैनिक संस्था , 133 बी मोडल टाउन ईस्ट , गाज़ियाबाद – आज यहाँ राष्ट्रिय…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब के कटरोली को नई रेल सुविधा, उद्घाटन के साथ शुरू होगा ट्रेनों का संचालन

    तलवाड़ा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को कटरोली में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम…

    2 Min Read
    HSSC
    हरियाणा

    HSSC पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अब तक 1,37,533 अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण

    चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जा रही 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना जनशक्ति का अद्भुत संकल्प’, मन की बात में पीएम मोदी ने की यूपी की तारीफ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password