jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दारुल उलूम देवबंद में सूर्यास्त के बाद बाहर के लोगों की नो एंट्री, प्रबंधतंत्र ने इसका कारण भी बताया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दारुल उलूम देवबंद में सूर्यास्त के बाद बाहर के लोगों की नो एंट्री, प्रबंधतंत्र ने इसका कारण भी बताया
उत्तर प्रदेशराज्य

दारुल उलूम देवबंद में सूर्यास्त के बाद बाहर के लोगों की नो एंट्री, प्रबंधतंत्र ने इसका कारण भी बताया

News Desk
Last updated: July 27, 2026 3:40 pm
News Desk
Share
SHARE

यूपी के सहारनपुर में देवबंद के दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी के बाद अब शहर और बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। प्रबंधतंत्र ने निर्बाध पढ़ाई का हवाला देते हुए दिन छिपने के बाद संस्था के भीतर किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले को लेकर शहर के कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदारों को इससे अवगत कराया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

दारुल उलूम द्वारा मगरिब की नमाज के बाद नगरवासियों एवं अन्य बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संस्था के छात्रावास प्रभारी मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास ने उक्त आदेशों के संबंध में कहा कि दारुल उलूम एक शैक्षणिक संस्थान है। बताया कि शाम का समय (मगरिब और ईशा के बाद) छात्रों की पढ़ाई और अकादमिक गतिविधियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान तलबा अपने पठन कार्यो में व्यस्त रहते हैं और एक दूसरे को अपने सबक सुनाते हैं। इसी कारण इस दौरान ऐसे लोगों से परिसर में आने से परहेज करने का अनुरोध किया गया है, जिनका संस्थान से कोई शैक्षणिक संबंध नहीं है।

नाराजगी को लेकर क्या बोला प्रबंधन

संस्था के आदेश से शहर के कुछ लोगों में नाराजगी होने की बात पर उन्होंने कहा कि जारी निर्देश में कहीं भी शहरी शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है। यदि किसी के यहां बाहर से मेहमान आए हुए हों या कोई आपात स्थिति हो या फिर कोई जरूरी काम हो तो परिसर में प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं है। कहा कि दारुल उलूम की स्थापना और विकास में देवबंद के लोगों का अमूल्य योगदान रहा है और संस्था पर सबसे पहला अधिकार शहर के लोगों का ही है।

परिसर में चोरी की घटनाएं बढ़ने की बात कही

मौलाना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ लोग तलबा का भेष धारण कर परिसर में प्रवेश कर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास करते पाए गए। ऐसी ही घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे बाहरी लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण रखा जा सके और तलबा की पढ़ाई प्रभावित न हो। बताया कि दिन के समय सामान्य रूप से किसी भी व्यक्ति के आने-जाने में कोई प्रतिबंध नहीं है।

महिलाओं के प्रवेश पर पहले से है रोक

दारुल उलूम प्रबंधतंत्र इससे पूर्व संस्था के भीतर महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा चुका है। उस समय भी प्रबंधन से जुड़े लोगों ने तलबा की पढ़ाई का हवाला देते हुए यह रोक लगाई थी। संस्था के इस फैसले का काफी विरोध भी हुआ था जिसके बाद संस्था ने कई शर्तों के साथ महिलाओं को संस्था के भीतर प्रवेश की अनुमति दे दी थी लेकिन कुछ समय बाद फिर से पाबंदी लगा दी थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article NEET UG 2026: दंतेवाड़ा की छात्रा सृष्टि मेहर ने उत्तर कुंजी में 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज की, कहा – 20 अंक कम मिले
    Next Article ‘एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना जनशक्ति का अद्भुत संकल्प’, मन की बात में पीएम मोदी ने की यूपी की तारीफ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आ रहा है। एक व्यक्ति…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    यूसीसी बना उत्तराखंड के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    रूद्रपुर। उत्तराखण्ड देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू एक वर्ष के उपलक्ष में आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से सूबे…

    8 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सौ सालों से प्रतिबंधित है हरिद्वार के प्रमुख घाटों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश

    अब 105 घाटों पर बायलॉज को प्रभावी किए जाने की मांग हरिद्वार: गंगा नगरी हरिद्वार के बायलॉज में स्पष्ट लिखा…

    4 Min Read
    उत्तराखंड

    चमोली आपदा: प्रेम बुटोला की बहादुरी ने बचाईं कई ज़िंदगियाँ, पहाड़ी से आया मलबा 100 मीटर तक बहा ले गया

    चमोली आपदा: प्रेम बुटोला की बहादुरी ने बचाईं कई ज़िंदगियाँ, पहाड़ी से आया मलबा 100 मीटर तक बहा ले गया…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दारुल उलूम देवबंद में सूर्यास्त के बाद बाहर के लोगों की नो एंट्री, प्रबंधतंत्र ने इसका कारण भी बताया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password