नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ गौतम बुद्ध नगर साउथ इंडियन एसोसिएशन (जीबीएनएसआईए) ने अपना द्वितीय नवरात्रि महोत्सव भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया। सेक्टर-22 के जी-ब्लॉक स्थित वरसिद्धि विनायकर मंदिर में शनिवार, 17 अक्टूबर को हुए इस आयोजन में दक्षिण भारतीय धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों की विशेष झलक देखने को मिली।
महोत्सव के दौरान विलक्कु पूजा, दंपति पूजा और कन्या पूजा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। आयोजन में 35 से अधिक सुवासिनियों ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और परिवारों की सुख-समृद्धि तथा मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। सभी अनुष्ठान जीबीएनएसआईए के संरक्षक डॉ. सोमा स्कंद शास्त्रिगल के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।
धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. के. अरुणाचलम, कोषाध्यक्ष श्रीधर अय्यर, उपाध्यक्ष-द्वितीय ए.के. रंजीत, संयुक्त सचिव मुरली त्यागराजन, संयुक्त सचिव गुरु सुब्रमण्यम (श्रीराम) और कार्यकारिणी सदस्य लता सोमस्कंदन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंदिर की ओर से जानकी और राधाकृष्णन ने भी सहभागिता की।
आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया। पूजा में शामिल श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ मां अंबाल की आराधना की।
हयोगियों के प्रति जताया आभार
जीबीएनएसआईए ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वाली वरसिद्धि विनायकर मंदिर समिति, बालकनाथ मंदिर समिति और मणिकेश्वर मंदिर समिति के साथ प्रायोजकों तथा श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में सामुदायिक सहभागिता और सांस्कृतिक जुड़ाव प्रमुख रूप से दिखाई दिया।
एसोसिएशन का यह नवरात्रि महोत्सव धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और विभिन्न परिवारों को एक मंच पर जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। आयोजन का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में “जय अंबाल!” के उद्घोष के साथ

