jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली के मॉल में मची अफरा-तफरी, छत पर पहुंची युवती को 20 मिनट की मशक्कत के बाद बचाया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली के मॉल में मची अफरा-तफरी, छत पर पहुंची युवती को 20 मिनट की मशक्कत के बाद बचाया
दिल्लीराज्य

दिल्ली के मॉल में मची अफरा-तफरी, छत पर पहुंची युवती को 20 मिनट की मशक्कत के बाद बचाया

News Desk
Last updated: August 31, 2026 9:00 am
News Desk
Share
SHARE

बाहरी दिल्ली। आंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन के पास स्थित यूनिटी वन मॉल में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 वर्षीय युवती छत पर पहुंच गई। युवती के छलांग लगाने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और मॉल के सुरक्षा गार्ड तुरंत हरकत में आ गए। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद संयुक्त टीम ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

Contents
About The AuthorNews Desk

दमकल विभाग के अनुसार, रात करीब 8:55 बजे सूचना मिली थी कि यूनिटी वन मॉल की छत पर एक युवती मौजूद है और वह नीचे छलांग लगाने की कोशिश कर रही है। इस तरह की सूचना मिलते ही रोहिणी फायर स्टेशन से एक वाटर टेंडर को मौके पर भेजा गया।

पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाने की कोशिश की

दमकलकर्मियों ने मॉल के सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर युवती को समझाने और सुरक्षित तरीके से नीचे लाने का प्रयास शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 9:15 बजे दमकल विभाग की टीम ने युवती को सुरक्षित बचा लिया। उसकी पहचान भूमि (20) के रूप में हुई है। बचाव अभियान के दौरान युवती को किसी तरह की चोट नहीं आई। इसके बाद उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कारणों का अभी पता नहीं चल पाया

पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और उसके छत पर पहुंचने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने कथित तौर पर छलांग लगाने की कोशिश क्यों की। पुलिस उसके स्वजन से भी जानकारी जुटा रही है। रोहिणी पुलिस का कहना है कि मेट्रो पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में ‘गायब’ हुआ PM मोदी का लोकार्पण शिलापट, पांच घंटे की तलाश के बाद प्रबंधक के कमरे में मिला
    Next Article फर्जी एक्सिस बैंक आईडी से क्रेडिट कार्ड का झांसा, दिल्ली के कॉल सेंटर पर छापा; 83 लोग पकड़े गए
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दून मेडिकल कॉलेज
    उत्तराखंडराज्य

    दून मेडिकल कॉलेज रैगिंग प्रकरण: एंटी-रैगिंग कमेटी ने शुरू की जांच

    देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र के साथ हुई रैगिंग की घटना को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन से जुड़े 49 वीडियो हटाने के निर्देश

    नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के एक साप्ताहिक तमिल पत्रिका नक्कीरन पब्लिकेशन्स के खिलाफ सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन द्वारा…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    PM मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 बजे होगा उद्घाटन

    जींद। हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करने व विकसित हरियाणा विकसित भारत रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी बुधवार…

    3 Min Read
    कांग्रेस जिलाध्यक्षों
    राज्यहरियाणा

    भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों को चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण दिया

    कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। उन्हें चुनाव लड़ने की बारीकियां…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली के मॉल में मची अफरा-तफरी, छत पर पहुंची युवती को 20 मिनट की मशक्कत के बाद बचाया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password