jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव
उत्तर प्रदेशराज्य

करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 16, 2026 6:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकार संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में साहित्य और पत्रकारिता का अनूठा संगम

ग्रेटर नोएडा/गौतमबुद्धनगर। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के तत्वावधान में पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट, ग्रेटर नोएडा में पत्रकार संगोष्ठी एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्य, पत्रकारिता और सांस्कृतिक चेतना के इस गरिमामय संगम में देश-विदेश के अनेक साहित्यकारों, कवियों एवं पत्रकारों ने प्रत्यक्ष तथा ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय कवयित्री मधु मिश्रा की सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रज्ञान आंदोलन के संपादक पंडित सुरेश नीरव ने की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पंडित सुरेश नीरव ने साहित्य और हिंदी पत्रकारिता के अंतर्संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि साहित्य और पत्रकारिता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। साहित्य समाज के शाश्वत सत्य, मानवीय संवेदनाओं और जीवन-मूल्यों को स्वर देता है, जबकि पत्रकारिता समकालीन यथार्थ, घटनाक्रम और जनसरोकारों का दस्तावेज प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि आज प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन माध्यमों के विस्तार से पत्रकारिता का स्वरूप व्यापक हुआ है, किंतु इसके साथ विश्वसनीयता, निष्पक्षता, तथ्यपरकता और बाजारगत दबाव जैसी चुनौतियाँ भी बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को साहस, सत्यनिष्ठा और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ अपने मूल्यों की रक्षा करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। साहित्य पत्रकारिता के अंतर्मन को संवेदनशील बनाता है और पत्रकारिता साहित्य की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। दोनों का समन्वय सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करता है।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र हिंद आत्मा के संपादक एवं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी के सदस्य अशोक कौशिक ने वर्तमान हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के समक्ष सत्य को प्रभावशाली एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करना तथा समाचार माध्यम की विश्वसनीयता बनाए रखना है। बदलते मीडिया परिवेश में पत्रकारों को त्वरित समाचार के साथ तथ्य-सत्यापन, निष्पक्षता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में भव्य कवि सम्मेलन हुआ। देश-विदेश से जुड़े कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी के प्रति श्रद्धा, प्रेम और सम्मान की भावधारा प्रवाहित की। कवयित्री रचना दीक्षित ने अपनी सरस एवं प्रभावशाली कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर किया। कवि सम्मेलन में हिंदी की महिमा, भारतीय संस्कृति, मातृभाषा का गौरव, अध्यात्म, विज्ञान तथा सामाजिक सरोकारों से संबंधित रचनाएँ प्रस्तुत की गईं।

आयोजन में राजपाल यादव ‘राज’, उपमा गुप्ता, महेश अद्याना ‘मधुर’, प्रमिला भारद्वाज व्यास, प्रतीक्षा तिवारी, आर. एन. सिंह, के. पी. चौहान, भूदत्त शर्मा, अलका शर्मा, उमानाथ त्रिपाठी, गीता रस्तोगी, डॉ. प्रेमलता नीलम, डॉ. राधा बिष्ट, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा, डॉ. रवींद्र कीर्ति, डॉ. सुनीति रावत, डॉ. एन. झा, मृत्युंजय दीक्षित, रूपचंद्र झा ‘मयंक’, बोधिसत्व गौतम, दया सिन्हा, विमल बहुगुणा, यज्ञपाल सिंह ‘यश’, डॉ. श्रद्धानंद झा, नीलम पाठक, गिरिजा कुलश्रेष्ठ, ऋषि सिन्हा, अजय शर्मा, दीपशिखा रावल तथा डॉ. नरेंद्र प्रसाद ‘प्राची’ सहित अनेक साहित्यकारों एवं कवियों ने सहभागिता की।

अमेरिका, चीन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कुवैत और सऊदी अरब से जुड़े प्रवासी साहित्यकारों ने भी ऑनलाइन सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। अमेरिका से सुभाष चंद्र लखेड़ा एवं आनंद कुमार वर्मा, चीन से सुनीता चौहान एवं चिन्मय चतुर्वेदी, स्विट्जरलैंड से शाश्वती दीक्षित, जर्मनी से शरद गुप्ता एवं प्रकाश स्वरूप, कुवैत से संगीता चंद्र गुप्ता एवं उमेश चंद गैरोला तथा सऊदी अरब से डॉ. अजीत वर्मा, सुनीता माहेश्वरी, सुरेंद्र कुमार सैनी, अमीना खातून एवं अब्बास हैदर सहित अनेक रचनाकार जुड़े।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026
    Next Article आईएमएस नोएडा में बॉलीवुड थीम पर सजा कैंपस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में डीए को लेकर सियासी संग्राम, राजा वड़िंग ने मान सरकार को घेरा

    चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने महंगाई भत्ता (डीए) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सोनम-मुस्कान से भी बड़ी कातिल निकली दामिनी, बेड पर सोते पति को पहुंचाया यमराज के पास, कत्ल का अंदाज सबसे जुदा

    मेरठ। बहसूमा के अकबरपुर सादात में चार माह पहले प्रेमी के संग मिलकर पति के ऊपर सांप छोड़कर हत्या कराने की…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम, नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को दिखाया

    लखनऊ। फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात, पूंजी निवेश योजना के तहत मिले 403.92 करोड़ रुपये

    शिमला। हिमाचल में आधारभूत ढांचे और विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password