छात्रों ने रेड कार्पेट वॉक कर किरदारों को किया जीवंत
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में छात्रों ने रेड कार्पेट वॉक कर बॉलीवुड किरदारों को किया जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा सितारों और फिल्मों के लोकप्रिय किरदारों का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुती दी। आज के कार्यक्रम के दौरान छात्रों की रचनात्मकता, अभिनय प्रतिभा और शानदार अंदाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड मीतु चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं अपने पसंदीदा बॉलीवुड पात्रों और सितारों के प्रतिष्ठित लुक में नजर आए। पूरे कैंपस में ग्लैमर, उत्साह और रचनात्मकता का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने विभिन्न लोकप्रिय बॉलीवुड संवादों की शानदार प्रस्तुति देकर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया और यादगार किरदारों को जीवंत किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रेड कार्पेट वॉक रहा, जिसमें छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने बॉलीवुड-प्रेरित लुक्स का प्रदर्शन किया। शानदार परिधानों, आकर्षक अंदाज और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को जीवंत एवं मनोरंजक बनाया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से छात्रों ने अभिनय, फैशन और प्रदर्शन कला के साथ बॉलीवुड के प्रति अपने प्रेम को भी प्रदर्शित किया।

