jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में खाकी पर हमला: हेड कॉन्स्टेबल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में खाकी पर हमला: हेड कॉन्स्टेबल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश
दिल्लीराज्य

दिल्ली में खाकी पर हमला: हेड कॉन्स्टेबल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 28, 2026 8:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

 बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के विजय विहार इलाके में बदमाशों ने दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल को बुरी तरह से पीटा और सोने की चेन व फोन लूटकर फरार हो गए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और फुटेज के अधार पर दो आरोपियों आरिफ व भूरा को पुलिस ने पकड़ने का दावा किया। पीड़ित पुलिसकर्मी अमन विहार थाने में तैनात है और उनका आरोप है कि नवासा नामक बदमाश और उसके साथ आए छह-सात युवकों ने बेसबॉल बैट और डंडों से उनकी पिटाई की थी।

इस घटना में हेड कॉन्स्टेबल को गंभीर चोटें आईं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी के बाद लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल कृष्णा वर्ष 2006 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। 23 सितंबर को उनकी दिन की इमरजेंसी ड्यूटी थी। रात करीब 12 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहे थे।

वहीं, इसी दौरान पत्नी का फोन आया। पत्नी के कहने पर वह कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए मंगोलपुरी के वाई-ब्लॉक पहुंचे। उनका कहना है वहां कुछ युवक आपस में बतमीजी कर रहे थे। जिनको डांटकर उन्होंने वहां से भगा दिया था। कुछ देर बाद ही मौके पर 7-8 युवक आ धमके और उन लाेगों ने आते ही मेरी पिटाई कर दी।

दूसरे पुलिसवाले के फोन से घर दी जानकारी

हेड कॉन्स्टेबल का कहना है कि वह किसी तरह से वहां से निकला और विजय विहार थाने पहुंचा। वहां पर एक पुलिस वाले से जब बोला कि मैं हेड कॉन्स्टेबल हूं और घर पर फोन करना है क्योंकि बदमाश फोन लूटकर भाग गए हैं। उसने फोन देने से मना कर दिया।

बताया कि बाद में एक अन्य पुलिस वाले ने फोन दिया तब उसने अपने परिवार को वारदात की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर विजय विहार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद दो आरोपियों को पकड़ा जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

हेड कॉन्स्टेबल का कहना है कि मंगोलपुरी के बाद नवासा व उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला किया था जबकि उनकी पहले से कोई रंजिश नहीं थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बाहरी दिल्ली को 214 करोड़ की सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने अनाधिकृत कॉलोनियों में 53 विकास कार्यों का किया शिलान्यास
    Next Article मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- गिरफ्तार करो
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू लेंगे कार्यकर्ताओं का फीडबैक, तीन महीने में सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दोबारा सत्ता वापसी के लक्ष्य के साथ पार्टी ने संगठन…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    पूर्व CM हरीश रावत का दावा: उत्तराखंड में चल रही बदलाव की लहर, त्रस्त जनता कांग्रेस की ओर देख रही

    देहरादून। कांग्रेस नेता और सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया के जन्मदिवस पर जनसभा आयोजित की गई। इसमें 500…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर सुनाम को 107 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने किया लोकार्पण

    सुनाम उधम सिंह वाला:  महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

    13 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से, जनहित के मुद्दों पर सरकार-विपक्ष में होगी बहस

    चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र सोमवार से शुरू होगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली कार्यवाही की शुरुआत चार दिवंगत…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में खाकी पर हमला: हेड कॉन्स्टेबल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password