jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बाहरी दिल्ली को 214 करोड़ की सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने अनाधिकृत कॉलोनियों में 53 विकास कार्यों का किया शिलान्यास
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बाहरी दिल्ली को 214 करोड़ की सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने अनाधिकृत कॉलोनियों में 53 विकास कार्यों का किया शिलान्यास
दिल्लीराज्य

बाहरी दिल्ली को 214 करोड़ की सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने अनाधिकृत कॉलोनियों में 53 विकास कार्यों का किया शिलान्यास

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 28, 2026 8:36 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

बाहरी दिल्ली। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्रों की अनाधिकृत कॉलोनियों में 214.12 करोड़ रुपये की लागत से 53 विकास कार्यो का शिलान्यास किया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इन कार्यों से करीब 1.75 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा। इनका मुख्य उद्देश्य सड़क, ड्रेनेज, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 138 वें एपिसोड को भी सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक की जरूरत हैं और सरकार दिल्ली के हर क्षेत्र में इनके विकास पर काम कर रही है।

1062 सड़क और गलियों का विकास

उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान करना सरकार का उद्देश्य है। इन 53 कार्यों के तहत 27 अनधिकृत कॉलोनियों में 1,062 सड़क और गलियों का विकास किया जाएगा।

किराड़ी में होंगे सबसे अधिक कार्य

इसके अलावा करीब 89.82 किलोमीटर सड़क नेटवर्क और 147.69 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय आवागमन बेहतर होने के साथ जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी और जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। सबसे अधिक कार्य किराड़ी में होंगे।

बताया गया कि यहां 14 अनधिकृत कॉलोनियों में 105.51 करोड़ रुपये की लागत से 27 कार्य किए जाएंगे। इनमें 640 सड़क-गलियां, 50.71 किलोमीटर सड़क और 101.42 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क शामिल है।

बवाना में 38.83 करोड़ के नौ, मुंडका में 22.05 करोड़ के पांच, नरेला में 14.48 करोड़ के चार और नांगलोई जाट में 33.25 करोड़ रुपये के आठ कार्य किए जाएंगे।

पीडब्ल्यूडी एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि विकास की रफ्तार मुख्य सड़कों तक सीमित न रहकर अनधिकृत कॉलोनियों की हर गली और घर तक पहुंचेगी।

वहीं, कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, मंत्री आशीष सूद, विधायक राज करण, मनोज शौकीन, गजेंद्र दराल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर 7वीं की छात्रा ने दी जान
    Next Article दिल्ली में खाकी पर हमला: हेड कॉन्स्टेबल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    परिवारवाद पर मायावती का बड़ा फैसला, भतीजों की राजनीति पर रोक; सिर्फ भतीजी को मिलेगी जिम्मेदारी

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने दोनों भतीजों आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी में कोई बड़ी या छोटी जिम्मेदारी…

    5 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में अब समय पर मिलेगी सरकारी सेवा, राइट टू सर्विस बिल-2026 को कैबिनेट मंजूरी

    नई दिल्ली: दिल्ली की जनता को अब सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने 'दिल्ली…

    4 Min Read
    राजस्थानराज्य

    स्कूल वैन हादसे में बुझ गया एक होनहार छात्र का सपना, परिवार और स्कूल में पसरा मातम

    बांसवाड़ा के ठीकरिया स्थित दाहोद मार्ग पर दुर्गा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह हुए दर्दनाक स्कूल वैन हादसे ने…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक, दूसरे चरण की चारधाम यात्रा तैयारियों पर हुआ मंथन

    देहरादून: ऋषिकेश में बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समिति) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बाहरी दिल्ली को 214 करोड़ की सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने अनाधिकृत कॉलोनियों में 53 विकास कार्यों का किया शिलान्यास
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password