jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में निवेश बढ़ाएगा ऑस्ट्रेलिया, शिक्षा से ग्रीन एनर्जी तक सहयोग पर बनी सहमति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में निवेश बढ़ाएगा ऑस्ट्रेलिया, शिक्षा से ग्रीन एनर्जी तक सहयोग पर बनी सहमति
राज्यहरियाणा

हरियाणा में निवेश बढ़ाएगा ऑस्ट्रेलिया, शिक्षा से ग्रीन एनर्जी तक सहयोग पर बनी सहमति

News Desk
Last updated: September 10, 2026 10:38 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में आस्ट्रेलिया शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, कृषि, हरित ऊर्जा, खेल और पर्यटन में सहयोग बढ़ाने के साथ ही निवेश भी बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बुधवार को आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन की बैठक में इस पर सहमति बनी। युवाओं को वैश्विक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच व्यापार, शिक्षा, तकनीक, इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और लोगों के बीच संपर्क लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हरियाणा के लिए आस्ट्रेलिया के साथ राज्य स्तर पर सहयोग को और मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं। मजबूत होते संबंधों का लाभ हरियाणा के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, उद्यमियों और उद्योगों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

दोनों पक्षों के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस सहयोग को मजबूत करने पर जोर

शिक्षा, स्किल, रिसर्च, इनोवेशन और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग से हरियाणा के विकास को नई गति दी जा सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, उप प्रधान सचिव अजय कुमार, विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. पवन चौधरी ने दोनों पक्षों के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, कृषि, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी और पब्लिक पालिसी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज तथा संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

आस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लेकर हरियाणा में इनोवेशन, रिसर्च और इंडस्ट्री-एकेडमिया पार्टनरशिप को और मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान हरियाणा में सेंटर आफ एक्सीलेंस, रिसर्च एवं इनोवेशन हब तथा नई तकनीकों से जुड़े प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने में आस्ट्रेलिया के सहयोग की संभावनाओं पर भी मंथन हुआ।

सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार

आस्ट्रेलिया के तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों तथा हरियाणा के आइटीआइ, पालिटेक्निक और स्किल यूनिवर्सिटीज के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

दोनों पक्षों ने उद्योग की जरूरतों के अनुरूप स्किल ट्रेनिंग, आधुनिक पाठ्यक्रम, अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण, प्रमाणन और रोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। हरियाणा के युवाओं के लिए आस्ट्रेलिया में हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, हास्पिटैलिटी, लाजिस्टिक्स और आइटी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के अनुरूप प्रशिक्षण की योजना है।

बैठक में स्पोर्ट्स साइंस, हाई परफार्मेंस ट्रेनिंग, एथलीट डेवलपमेंट और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। क्रिकेट, हाकी, कुश्ती और बाक्सिंग सहित विभिन्न खेलों में आास्ट्रेलिया की विशेषज्ञता का लाभ हरियाणा के खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग की संभावनाएं

बैठक में प्रिसिजन एग्रीकल्चर, पानी की बचत वाली खेती, क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर, मिट्टी की सेहत, फार्म मैकेनाइजेशन, डेयरी टेक्नोलाजी, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन और एग्री इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।

ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर एनर्जी, बैटरी स्टोरेज, रिन्यूएबल एनर्जी, वेस्ट-टू-एनर्जी और सर्कुलर इकोनामी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। आटोमोबाइल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीटेक, टेक्नोलाजी, लाजिस्टिक्स और इंडस्ट्री 4.0 जैसे क्षेत्रों में आस्ट्रेलियाई निवेश बढ़ाया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब में भाजपा सरकार बनी तो हरियाणा मॉडल लागू करेंगे: CM नायब सैनी
    Next Article गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 आईएएस-एचएएस अधिकारियों के तबादले

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 32 आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादले किए…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मौसम अलर्ट के चलते गाजियाबाद के सभी स्कूल बंद, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को राहत

    गाजियाबाद। मौसम विभाग द्वारा 10 जुलाई के लिए तेज आंधी, भारी वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताए जाने के बाद जिला…

    1 Min Read
    उत्तराखंड

    खच्चर चलाने वाले अतुल का IIT में सेलेक्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर दी बधाई

    खच्चर चलाने वाले अतुल का IIT में सेलेक्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर दी बधाई रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड |…

    2 Min Read
    सुक्खी
    पंजाबराज्य

    बंगा विधायक डॉ. सुक्खी ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट रैंक भी छोड़ा

    बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद से इस्तीफा दे दिया…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में निवेश बढ़ाएगा ऑस्ट्रेलिया, शिक्षा से ग्रीन एनर्जी तक सहयोग पर बनी सहमति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password