jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
उत्तर प्रदेशराज्य

गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

News Desk
Last updated: September 11, 2026 5:42 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। गोंडा में निषाद पार्टी के जिला प्रचारक विनोद कुमार साहनी की भाला व फरसा मारकर हत्या कर दी गई। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर केजीएमयू पहुंचे मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद ने नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शुक्रवार को गोंडा में एसपी आवास और कार्यालय का घेराव किया जाएगा।विनोद बुधवार रात गोंडा के शाहपुर बाजार स्थित बर्तन की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। दुकान से करीब 300 मीटर दूर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और भाला व फरसा से हमला कर दिया।

रास्ते में रोककर किया हमला

गंभीर हालत में उन्हें गुरुवार को केजीएमयू रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शुभम सिंह, आकाश सिंह और सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया है। पांच से सात अज्ञात हमलावरों को भी मुकदमे में आरोपित बनाया गया है। इलाज के दौरान विनोद ने पुलिस को बताया था कि आरोपितों ने उन्हें रास्ते में रोककर हमला किया था।

परिवारीजन के अनुसार विनोद इंटरनेट मीडिया पर निषाद पार्टी से संबंधित पोस्ट करते थे। इसे लेकर उन्हें पहले भी धमकियां मिल रही थीं। शिकायतों के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार निषाद ने बताया कि विनोद पार्टी की नीतियों का प्रचार करते थे।मंत्री डा. संजय निषाद ने केजीएमयू पहुंचकर परिवारीजन से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने परसपुर थानाध्यक्ष और शाहपुर चौकी प्रभारी की बर्खास्तगी की मांग की।

इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप भी मौजूद थे। संजय निषाद ने कहा कि प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि कार्रवाई करे, अपराधी की कोई जाति नहीं होती है।

विनोद को जिन लोगों ने मारा है, उसकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए, इनकाउंटर किया जाए। हालांकि देर रात एसपी अभिषेक ने पुलिस की लापरवाही पर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी और शाहपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। पुलिस शेष आरोपितों की तलाश में जुटी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा में निवेश बढ़ाएगा ऑस्ट्रेलिया, शिक्षा से ग्रीन एनर्जी तक सहयोग पर बनी सहमति
    Next Article जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    इंडियाउत्तर प्रदेशताजा खबरराज्य

    Noida News: पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी घटना, उपद्रव के बीच भारी जनहानि होने से बची

    नोएडा:शहर में हाल ही में हुई तोड़फोड़ और उपद्रव की घटनाओं के बीच पुलिस प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 3 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

    देहरादून: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है. सरकार के भगीरथ प्रयासों…

    4 Min Read
    सुक्खू
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कुल्लू में 63.55 करोड़ की 8 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    कुल्लू। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख…

    1 Min Read
    Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

    नोएडा का प्रसिद्ध रामलीला मंचन 22 सितंबर से नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21ए में शुरू होगा

    श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 40…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password