jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बचेली एनएमडीसी ने शासकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं के लिए स्कूल बस की व्यवस्था की
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बचेली एनएमडीसी ने शासकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं के लिए स्कूल बस की व्यवस्था की
राष्ट्रीय

बचेली एनएमडीसी ने शासकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं के लिए स्कूल बस की व्यवस्था की

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 10:27 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

बस मिलने से छात्राओं में खुशी की लहर

विनोद कुमार वर्मा, संवाददाता, बचेली

बचेली। (दंतेवाड़ा जिला) एनएमडीसी बचेली कॉम्प्लेक्स द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बचेली की छात्राओं की आवागमन सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बस की व्यवस्था की गई। विद्यालय पुराना मार्केट, बचेली में स्थित है, जहाँ कक्षा 6वीं से 12वीं तक लगभग 200 छात्राएँ अध्ययनरत हैं। इनमें अधिकतर अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति की छात्राएँ शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। विद्यालय से 2 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चिंगड़ूपारा, पटेलपारा, मांझीपारा, पोटाकेबिन, जोगापारा, मुंड़रा कैम्प, रेल्वे कॉलोनी, बड़ेपारा तथा बंगाली कैम्प आदि क्षेत्रों से छात्राएँ प्रतिदिन विद्यालय आती-जाती हैं। इनमें कई छात्राएँ पहले 2 से 4 किलोमीटर की दूरी पैदल ही विद्यालय आने-जाने के कारण समय एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करती थीं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

एनएमडीसी बचेली के मानव संसाधन विभाग से श्रीमती अलका सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं श्रीमती मालती बढ़ई, प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा स्कूल भवन एवं बस सुविधा का निरीक्षण दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती चंद्रकला ठाकुर तथा छात्राओं द्वारा भी उनका स्वागत किया गया। एनएमडीसी की दोनों अधिकारियों के समक्ष प्राचार्या द्वारा स्कूल भवन का अवलोकन कराया गया एवं उन्होंने छत्राओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर स्कूल की ओर से नया कन्या स्कूल भवन बनाने हेतु मुख्य महाप्रबंधक बचेली के नाम आवेदन पत्र दिया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक एवं छात्राएं उपस्तिथ रहे।

छात्राओं के लिए स्कूल बस की मांग पिछले एक वर्ष से की जा रही थी। एनएमडीसी द्वारा बस उपलब्ध कराए जाने से अब दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिल रही है। इससे उनका समय और श्रम बच रहा है तथा वे नियमित रूप से विद्यालय पहुँचकर मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पा रही हैं।

एनएमडीसी की इस पहल से छात्राओं में खुशी का माहौल है। यह सुविधा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article IPU महासभा में बोले अनुराग ठाकुर: “दिव्यांगजनों के अधिकार दान या कल्याण नहीं, मौलिक मानवाधिकार हैं”
    Next Article साहिबाबाद में 94वां एयरफोर्स डे: हिंडन एयरबेस पर भव्य परेड, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ली सलामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    S JAISHANKAR In Action: विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो के बीच अहम बातचीत

    0 Min Read
    MAAsterG
    राष्ट्रीय

    हर दिन योग नहीं किया तो क्या किया? सुनिए MAAsterG का मंत्र!

    🌿 MAAsterG का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश 🌿 "योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, यह आत्मा और परमात्मा के…

    2 Min Read
    यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू
    राष्ट्रीय

    भोजपुरी एक्टर और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू ठगी के आरोप में गिरफ्तार, 3.5 लाख की धोखाधड़ी

    भोजपुरी एक्टर और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू ठगी के आरोप में गिरफ्तार, 3.5 लाख की धोखाधड़ी 📍 स्थान: मुंबई /…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में डी.ए.वी. किरंदुल का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 54 पदक जीतकर लहराया परचम

    डी ए व्ही नेशनल स्पोर्ट्स ज़ोनल टूर्नामेंट सत्र 2026-27 डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हुड़को (भिलाई), डी.ए.वी. सेक्टर-2, डी.ए.वी. विश्रामपुर (सूरजपुर)तथा डी.ए.वी.…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बचेली एनएमडीसी ने शासकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं के लिए स्कूल बस की व्यवस्था की
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password