गाजियाबाद। गाजियाबाद में साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
वहीं, स्थापना दिवस समारोह के दौरान 94वें एयरफोर्स डे परेड की शुरुआत हुई, जिसमें वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने परेड की सलामी ली और जवानों के पराक्रम व अनुशासन की सराहना की।

