12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक अग्रसेन भवन, सिहावा चौक, धमतरी में किया गया। प्रतियोगिता में कोच नंदकिशोर साहू के नेतृत्व में बचेली नगर से पाँच खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में श्रुति साहू ने 84 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में स्वर्ण पदक, शिप्रा बिस्वास ने 84+ किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में 2 स्वर्ण पदक, दीपाली सरकार ने 84 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में कांस्य पदक, शोभा बघेल ने 64 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में कांस्य पदक तथा चित्रंजन दास ने 74 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित कर बचेली एवं दंतेवाड़ा जिले का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के दौरान कोच नंदकिशोर साहू को पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर एनएमडीसी, नगर के जनप्रतिनिधियों एवं वेटलिफ्टिंग संघ बचेली के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच नंदकिशोर साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

