jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कंगना रनौत की टिप्पणी पर भड़का BDO संघ, कहा- अधिकारियों के आत्मसम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कंगना रनौत की टिप्पणी पर भड़का BDO संघ, कहा- अधिकारियों के आत्मसम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
राज्यहिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत की टिप्पणी पर भड़का BDO संघ, कहा- अधिकारियों के आत्मसम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

News Desk
Last updated: September 8, 2026 9:24 am
News Desk
Share
SHARE

मंडी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद कंगना रनौत की ओर से खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के प्रति अपनाई गई भाषा-शैली पर हिमाचल प्रदेश खंड विकास अधिकारी संघ ने गहरा रोष प्रकट किया है। संघ ने अपनी कड़ी किंतु सम्मानपूर्ण असहमति दर्ज करवाई है। संगठन ने सांसद के रवैये और टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है और चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर संघ आगामी कड़ा कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपी चंद पाठक और महासचिव गौरव धीमान ने संयुक्त बयान में कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा समीक्षा और जवाबदेही तय करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है और संघ इसका सम्मान करता है। लेकिन समीक्षा के दौरान अधिकारियों के आत्मसम्मान को प्रभावित करने वाली भाषा-शैली खेदजनक है, जिससे अधिकारियों में निराशा की भावना उत्पन्न हुई है।

सांसद निधि का आंकड़ों से दिया जवाब

समग्र जिले की स्थिति: मंडी जिले में कुल 23 कार्यान्वयन एजेंसियों के अंतर्गत 511.71 लाख रुपये की लागत से 237 कार्य स्वीकृत हैं। इनमें से 155.80 लाख रुपये (28.7%) के 68 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 166.56 लाख रुपये (60.3%) के 143 कार्य प्रगति पर हैं और 189.35 लाख  रुपये (11%) के केवल 26 कार्य शुरू नहीं हुए हैं। यानी कुल 211 कार्य पूर्ण या प्रगति पर हैं। कुल 23 एजेंसियों में से केवल 12 बीडीओ कार्यालय हैं।

212 कार्य हैं स्वीकृत

बीडीओ कार्यालयों के तहत 399.59 लाख रुपये के 212 कार्य स्वीकृत हैं। इनमें से 102.76 लाख रुपये (26.9%) के 57 कार्य पूरे हो चुके हैं, 166.06 लाख रुपये (67%) के 142 कार्य प्रगति पर हैं और 130.77 लाख रुपये (6.1%) के केवल 13 कार्य ही अप्रारंभ हैं। इस प्रकार बीडीओ कार्यालयों से जुड़े लगभग 94% स्वीकृत कार्यों पर काम शुरू हो चुका है।

संगठन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही कुल 185.10 लाख की लागत से 72 कार्य स्वीकृत किए गए हैं (अप्रैल में 133.60 लाख के 56 कार्य, जून में 4.00 लाख के 2 कार्य, जुलाई में 33.50 लाख के 12 कार्य और अगस्त में 14.00 लाख के 2 कार्य)। यह कुल स्वीकृत कार्यों का 30.4% और कुल राशि का 36.2% है, जिन्हें मिली अल्प समयावधि के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

विलंब के लिए केवल बीडीओ को जिम्मेदार ठहराना निष्पक्ष नहीं

ई साक्षी पोर्टल पर जियो-टैगिंग, फंड डिस्बर्सल जैसी नई तकनीकी व्यवस्था लागू हुई है, जिसका प्रशिक्षण समय पर नहीं मिल पाया था। इसके अलावा भूमि की उपलब्धता, वन स्वीकृतियां, एनओसी ,न्यायिक प्रकरण और पंचायतों के स्तर पर होने वाले विलंब के लिए केवल बीडीओ को जिम्मेदार ठहराना निष्पक्ष नहीं है।

आपदा के दौरान भी बीडीओ कार्यालयों ने मनरेगा के तहत राहत व बहाली कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया गया था। बीडीओ कार्यालयों के पास केवल सांसद निधि ही नहीं, बल्कि मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वित्त आयोग, सीएसआर, नाबार्ड तथा कई डिजिटल पोर्टलों एवं शिकायत निवारण का भारी कार्यभार रहता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में 1000 रोगी मित्रों की भर्ती, अब 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन; मिलेगा 15 हजार मानदेय
    Next Article गाजियाबाद: पथराव की सूचना पर मचा बवाल, जांच में नहीं मिला कोई साक्ष्य
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: नारायणपुर में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, 27 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी बसव राजू मारा गया

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है, जिसमें 27 नक्सली मारे गए, जबकि…

    2 Min Read
    श्री गुरु ग्रंथ साहिब
    पंजाबराज्य

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 169 गुम स्वरूप बरामद, यह उपलब्धि नहीं, हमारा कर्तव्य था- भगवंत सिंह मान

    माघी अवसर पर एक विशाल राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि…

    9 Min Read
    कॉन्फ्रेंस
    उत्तर प्रदेश

    ‘पुलिस मंथन’ की तर्ज पर अब होगी सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कॉन्फ्रेंस, आयोजन की तैयारियां तेज, CM योगी करेंगे शिरकत

    लखनऊ में इस माह के अंतिम सप्ताह में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कान्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा। इस…

    3 Min Read
    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट: 1.06 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतरे

    देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए एमओयू और…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कंगना रनौत की टिप्पणी पर भड़का BDO संघ, कहा- अधिकारियों के आत्मसम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password