jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में 1000 रोगी मित्रों की भर्ती, अब 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन; मिलेगा 15 हजार मानदेय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में 1000 रोगी मित्रों की भर्ती, अब 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन; मिलेगा 15 हजार मानदेय
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 1000 रोगी मित्रों की भर्ती, अब 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन; मिलेगा 15 हजार मानदेय

News Desk
Last updated: September 8, 2026 9:20 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों और खासकर बुजुर्गों की मदद के लिए प्रस्तावित रोगी मित्रों की भर्ती में अब नर्सिंग योग्यता जरूरी नहीं होगी। सरकार 1000 रोगी मित्रों की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं करने की तैयारी में है। इसके लिए सचिवालय स्तर पर भर्ती नियमों में बदलाव को लेकर मंथन चल रहा है। इन रोगी मित्रों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा और भर्ती आउटसोर्स आधार पर होगी। हालांकि, कुछ अधिकारी एएनएम या नर्सिंग योग्यता को अनिवार्य रखने के पक्ष में हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

रोगी मित्रों का काम मरीजों का इलाज करना नहीं, बल्कि उन्हें अस्पताल में जरूरी मार्गदर्शन और सहयोग देना होगा। इसी आधार पर नर्सिंग डिप्लोमा या डिग्री की अनिवार्यता हटाकर 12वीं पास युवाओं के लिए दायरा खोलने पर विचार हो रहा है। इससे अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने के साथ अस्पतालों में मरीज सहायता व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

अभी तक भर्ती प्रारूप में 12वीं के साथ नर्सिंग प्रशिक्षण और नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण जैसी शर्तें रखी गई थी। सचिवालय स्तर पर इसके लिए नियमों में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है।

बजट में हुई थी 1000 रोगी मित्रों की योजना

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 17 मार्च 2025 को बजट 2025-26 में प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में करीब 1000 रोगी मित्र रखने की घोषणा की थी। इन्हें 15 हजार रुपये मासिक मानदेय देने तथा योजना पर करीब 18 करोड़ रुपये सालाना खर्च का अनुमान बताया गया था। जून 2025 में स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती और तैनाती का प्रारूप तैयार करना शुरू किया था। नवंबर 2025 में मंत्रिमंडल ने 1000 रोगी मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी दी।

यह होगा रोगी मित्रों को काम 

रोगी मित्र अस्पतालों में विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए सहायक कड़ी का काम करेंगे। वे मरीजों को पंजीकरण, ओपीडी, वार्ड और संबंधित विभाग तक पहुंचाने, अस्पताल की व्यवस्था समझाने तथा बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों की सहायता करेंगे। भीड़ प्रबंधन में भी उनकी मदद ली जाएगी। आइजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कालेज और चमियाना अस्पताल जैसे बड़े संस्थानों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सहायता काउंटर बनाने की योजना है।

अस्पतालों पर घटेगा दबाव

रोगी मित्रों की तैनाती से नर्सिंग और अन्य चिकित्सा कर्मियों को मरीजों को रास्ता बताने, पंजीकरण कराने और सामान्य सहायता देने जैसे कामों से राहत मिलेगी। इससे चिकित्सा स्टाफ अपना अधिक समय उपचार संबंधी कार्यों में लगा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों और बुजुर्गों को भी भटकने से राहत मिलने तथा अस्पतालों में भीड़ भी कम होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM सुक्खू का बड़ा फैसला, विशेषज्ञ डॉक्टरों को NPA देने पर विचार; कैंसर उपचार के लिए 800 करोड़
    Next Article कंगना रनौत की टिप्पणी पर भड़का BDO संघ, कहा- अधिकारियों के आत्मसम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मंत्रिमंडल
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मंत्रिमंडल निर्णयों का शीघ्र कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए बैठक में दिए गए निर्देश

    शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को शिमला में मंत्रिमंडलीय…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार

    लखनऊ : गोमतीनगर पुलिस ने खुद को विदेश मंत्रालय का उच्च अधिकारी बताकर जबरन होटल में घुसे तीन युवकों में से…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट, सुक्खू ने सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर दिया बड़ा संकेत

    शिमला। कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के जल्द प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाओं ने फिर जोर पकड़…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह

    बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं. रविवार (6 सितंबर) को उन्होंने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में 1000 रोगी मित्रों की भर्ती, अब 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन; मिलेगा 15 हजार मानदेय
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password