jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस का बड़ा कदम: हर जिले में बनेगा पार्टी का अपना स्थायी कार्यालय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस का बड़ा कदम: हर जिले में बनेगा पार्टी का अपना स्थायी कार्यालय
राज्यहिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस का बड़ा कदम: हर जिले में बनेगा पार्टी का अपना स्थायी कार्यालय

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 7:51 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले कांग्रेस ने संगठन को जमीन पर मजबूत करने के साथ स्थायी ढांचा खड़ा करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में अपने कार्यालय बनाने का फैसला लिया है। जिला अध्यक्षों को जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बीते सप्ताह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला अध्यक्षों से कार्यालय के लिए चिह्नित जमीन का पूरा ब्योरा लिया गया। अधिकांश जिलों ने जमीन संबंधी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी है।

अब जमीन के स्वामित्व, स्थिति और अन्य औपचारिकताओं की जांच के बाद तय होगा कि जमीन खरीदी जाएगी या लीज पर ली जाएगी। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

शिमला ग्रामीण में 2 स्थान चिह्नित

शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय के लिए दो स्थान चिह्नित कर प्रदेश नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा है। दोनों स्थानों की स्थिति और उपयोगिता देखने के बाद एक पर अंतिम निर्णय होगा।

कांग्रेस मुख्यालय में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के साथ लगती खाली जमीन पार्टी ने लीज पर ले ली है और इसकी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। यहां बहुमंजिला पार्किंग बनाने की तैयारी है। साथ ही संगठन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए मुख्यालय के विस्तार की योजना भी बनाई जा रही है।

कांग्रेस लंबे समय तक प्रदेश की सत्ता में रही, लेकिन जिलास्तर पर स्थायी कार्यालयों का ढांचा खड़ा नहीं हो सका। कई जिलों में पार्टी कार्यालय नेताओं के भवनों से संचालित हो रहे हैं, जिससे पार्टी संगठन पर उनका प्रभाव भी बना रहता है।

विद्या स्टोक्स ने की थी शुरुआत

शिमला स्थित राजीव भवन पार्टी का अपना मुख्यालय है। तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विद्या स्टोक्स ने 25 लाख रुपये देकर इसके निर्माण की शुरुआत करवाई थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article छात्र संघ चुनावों में ABVP का परचम: महेंद्र भट्ट बोले— युवाओं ने धामी सरकार के निर्णयों पर जताया अगाध भरोसा
    Next Article हिमाचल में घटी नहीं, बढ़ी गरीबी: नए सर्वे में 21 हजार परिवार और जुड़े, कुल आंकड़ा 2.87 लाख पहुंचा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत, अगस्त में मिलेगा पेंशन एरियर; सरकार ने जारी किए ₹281 करोड़

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: मेरठ में अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर जांच के आदेश, उल्देपुर के लिए न्यायिक आयोग गठित

    मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सोमवार को हुई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद गुरुवार सुबह सुप्रीम कोर्ट…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ की कोशिश, पुलिस में मचा हड़कंप

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में नवयुग मार्केट में सोमवार सुबह आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की कोशिश…

    1 Min Read
    टेकताजा खबरमहाराष्ट्रराष्ट्रीयव्यापार

    तेजी के साथ खुला घरेलू शेयर मार्केट, सेंसेक्स 393 अंक उछला, निफ्टी भी 24,700 के पार, ये शेयर चमके

    निफ्टी फार्मा इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस का बड़ा कदम: हर जिले में बनेगा पार्टी का अपना स्थायी कार्यालय
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password