jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: छात्र संघ चुनावों में ABVP का परचम: महेंद्र भट्ट बोले— युवाओं ने धामी सरकार के निर्णयों पर जताया अगाध भरोसा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » छात्र संघ चुनावों में ABVP का परचम: महेंद्र भट्ट बोले— युवाओं ने धामी सरकार के निर्णयों पर जताया अगाध भरोसा
उत्तराखंडराज्य

छात्र संघ चुनावों में ABVP का परचम: महेंद्र भट्ट बोले— युवाओं ने धामी सरकार के निर्णयों पर जताया अगाध भरोसा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 7:36 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कालेज समेत अन्य महाविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) को मिली शानदार जीत के लिए विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव में अभाविप को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत का संदेश साफ है कि युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके हित में लिए गए निर्णयों पर अगाध भरोसा जताया है।

भट्ट ने एक वक्तव्य में अभाविप की जीत को प्रदेश के युवा वर्ग के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि डीएवी पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव में अभाविप का लहराया परचम यह साबित करता है कि प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक परिवर्तन के साथ खड़ा है।

यह जीत युवा मन मस्तिष्क में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता की है, जो युवाओं के मध्य सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी ने केंद्र सरकार और राज्य की धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है।

यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य को लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा ‘विकसित उत्तराखंड’ के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह विपक्ष और नकारात्मक एजेंडे का परिणाम भी है। यह ऐतिहासिक परिणाम उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है, जो युवा पीढ़ी को उम्र और वर्ग में बांटकर अपना नकारात्मक एजेंडा चमकाना चाहते हैं।

जो लोग युवाओं को भड़काकर देश और प्रदेश की विकास गति को अवरुद्ध करने का षड्यंत्र रचते हैं, उन्हें राज्य के प्रबुद्ध छात्र-युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दो दिन के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कार्रवाई: डीएवी कॉलेज से कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट ‘बंटू’ गिरफ्तार
    Next Article विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस का बड़ा कदम: हर जिले में बनेगा पार्टी का अपना स्थायी कार्यालय
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    UKSSSC भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम हरीश रावत से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, बाहर आकर बोले- ‘बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच’

    देहरादून: उत्तराखंड में साल 2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले को लेकर आज 26 सितंबर 2026 को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: ओम प्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: ओम प्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, कहा – 29 सीटों पर पूरी तैयारी बस्ती, उत्तर प्रदेश:बिहार…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में 516 वन कर्मियों को मिला नियमितीकरण का तोहफा, 58 साल तक देंगे सेवा

    पंजाब सरकार ने वन विभाग के 516 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

    2 Min Read
    बस्तर
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में ऐतिहासिक आत्मसमर्पण: 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ₹2.54 करोड़ का था इनाम

    बस्तर में ऐतिहासिक आत्मसमर्पण: 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ₹2.54 करोड़ का था इनाम 📍 रायपुर | 25 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: छात्र संघ चुनावों में ABVP का परचम: महेंद्र भट्ट बोले— युवाओं ने धामी सरकार के निर्णयों पर जताया अगाध भरोसा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password