jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी चुनाव से पहले जयंत को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया RLD से इस्तीफा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी चुनाव से पहले जयंत को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया RLD से इस्तीफा
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी चुनाव से पहले जयंत को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया RLD से इस्तीफा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 8, 2026 8:59 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ: एनडीए के सहयोगी दल RLD को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, RLD के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही रामाशीष राय ने पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है। रामाशीष राय ने अपने इस्तीफे में लिखा कि लोकतंत्र “खतरे” में है और उनका यह फ़ैसला वैचारिक और नैतिक कारणों से लिया गया है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को इस्तीफा सौंपा और इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

“व्यवस्था परिवर्तन का स्वप्न आज भी अधूरा”

अपने पत्र में रामाशीष राय ने लिखा, “मैं राजनीति में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 1974-75 के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से प्रेरित होकर जुड़ा था। उस समय भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, लोकतांत्रिक संस्थाओं का क्षरण तथा शासन-प्रशासन की जवाबदेही जैसे प्रश्न राष्ट्रीय चिंता के विषय थे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने “संपूर्ण क्रांति” का आह्वान करते हुए व्यवस्था परिवर्तन का जो स्वप्न देश के सामने रखा था, वह आज भी अधूरा प्रतीत होता है।”

“प्रभावशाली वर्गों के नियंत्रण में लोकतंत्र”

उन्होंने आगे लिखा, “भारतीय लोकतंत्र धीरे-धीरे धनबल और प्रभावशाली वर्गों के नियंत्रण में सिमटता दिखाई दे रहा है। समाज को जाति, उपजाति और संप्रदाय के आधार पर विभाजित करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। किसान अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए संघर्षरत है, जबकि नौजवान बेरोजगारी और भविष्य की अनिश्चितता से जूझ रहा है। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बढ़ती निराशा जनमानस में असंतोष को जन्म दे रही है। देश के महापुरुषों ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने के लिए “जाति तोड़ो, समाज जोड़ो” का संदेश दिया था। दुर्भाग्यवश आज सार्वजनिक जीवन में ऐसे लोग भी उच्च स्थानों पर हैं जो सामाजिक विभाजन और जातीय उन्माद को बढ़ावा दे रहे हैं। यह प्रवृत्ति लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित- तीनों के लिए घातक है।”

“लोकतंत्र आज खतरे में है”

रामाशीष राय ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी राजनीति और चुनावों में बढ़ते धनबल के प्रभाव को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया था। आज उनकी आशंकाएं काफी हद तक सत्य सिद्ध होती दिखाई दे रही हैं। राजनीति में वैचारिक प्रतिबद्धता के स्थान पर आर्थिक शक्ति और परिवारवाद का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को निरंतर क्षति पहुंच रही है। यह स्थिति देश के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए चिंताजनक है। संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार से लोकतंत्र आज खतरे में है। व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश, इन्ही वैचारिक एवं नैतिक करणों से, में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहा हूं।”

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शिवभक्तों के स्वागत में बिछेगी फूलों की चादर, मेरठ में कांवड़ियों पर सीएम योगी बरसाएंगे फूल; व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा
    Next Article ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से भी की मुलाकात
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026

    नोएडा। बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 की शुरुआत आज इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में हुई। चार दिवसीय इस कंस्ट्रक्शन और…

    8 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में BJP की महाबैठक: नए प्रभारी राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज ने संभाली कमान

    देहरादून: राजधानी देहरादून के आज तीन अक्टूबर शनिवार को भाजपा की संयुक्त मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों की अहम बैठक हुई.…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अम्रपाली सफायर फेज-2 में ‘टीम डेवलपमेंट’ का दबदबा, सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा, सेक्टर-45। अम्रपाली सफायर फेज-2 में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट…

    3 Min Read
    गृहमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था

    हरिद्वार। गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी चुनाव से पहले जयंत को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया RLD से इस्तीफा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password