jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था
उत्तराखंडराज्य

गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था

Tripty Srivastava
Last updated: January 21, 2026 8:30 am
Tripty Srivastava
Share
गृहमंत्री
SHARE

हरिद्वार। गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में पुलिस लाइन रोशनाबाद में VVIP सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

ब्रीफिंग के लिए डीजी अभिसूचना अभिनव कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन तथा आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील कुमार मीणा हरिद्वार पहुंचे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उच्चाधिकारियों ने कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीजी अभिसूचना अभिनव कुमार ने कहा कि इस अति महत्वपूर्ण VVIP कार्यक्रम को जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ संपन्न कराया जाना है। किसी भी प्रकार की सूचना अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि वर्दी में तैनात प्रत्येक कर्मी का व्यवहार, टर्नआउट और अनुशासन उच्च स्तर का होना चाहिए।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि जनपद में तीन स्थानों पर VVIP कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। सभी अधिकारी समय से अपने ड्यूटी क्षेत्र में पहुंचकर तैनात फोर्स की चेकिंग करेंगे तथा किसी भी प्रकार की शंका का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय और सूचनाओं का समय से आदान-प्रदान बेहद आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए तथा किसी भी समस्या की सूचना तुरंत लिंक अधिकारी को दी जाए।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने पूर्व VVIP मूवमेंट के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बिना पास एवं चेकिंग के किसी को भी कार्यक्रम या प्रवास स्थल पर प्रवेश न दिया जाए। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी पॉइंट की भूमिका को स्पष्ट रूप से समझें और VVIP प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करें। ड्यूटी के दौरान नशा पूर्णतः वर्जित रहेगा और किसी भी शिकायत की स्थिति में संबंधित कर्मी स्वयं जिम्मेदार होगा।

अतिविशिष्ट महानुभाव के आगमन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए प्रभावी यातायात प्लान जारी किया गया है। एसपी क्राइम द्वारा ट्रैफिक कर्मियों को पंक्चुअल रहने और फ्लीट मूवमेंट के दौरान बेहतर कोऑर्डिनेशन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग में पुलिस मुख्यालय, जनपद वाहनियों से आए अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

ब्रीफिंग के दौरान फोर्स को सतर्कता, पहचान पत्र साथ रखने, मोबाइल के अनावश्यक प्रयोग से बचने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा ड्यूटी समाप्ति के आदेश तक ड्यूटी पॉइंट न छोड़ने जैसे स्पष्ट निर्देश दिए गए।

VVIP सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस, यातायात, अभिसूचना, अग्निशमन, पीएसी, एटीएस, जल पुलिस, बीडीएस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य बलों की तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सचिव सचिव दीपक कुमार करेंगे काशीपुर संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण
Next Article मुख्य सचिव मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: सिंचाई, पेयजल और शहरी विकास योजनाओं पर विशेष जोर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

रजनी ताई उपासने: रायपुर की पहली महिला विधायक का 92 वर्ष की उम्र में निधन

रजनी ताई उपासने: रायपुर की पहली महिला विधायक का 92 वर्ष की उम्र में निधन, जनसेवा की मिसाल रहीं रायपुर,…

4 Min Read
उत्तर प्रदेशगुजरातछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यराष्ट्रीयशिक्षाहरियाणा

UPSC Prelims 2025: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 25 मई को होगा आयोजित, टाइम, शिफ्ट, परीक्षा पैटर्न की डिटेल यहां से करें चेक

UPSC Prelims 2025 नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (IAS) एवं इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन…

3 Min Read
उत्तराखंड

बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: यात्रा प्रभावित, राहत कार्य जारी

बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: यात्रा प्रभावित, राहत कार्य जारी उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर इलाके में भारी बारिश के…

3 Min Read
ग्रीष्मकालीन धान
उत्तराखंडराज्य

सितारगंज में कृषक गोष्ठी: ग्रीष्मकालीन धान पर रोक, मक्का और गन्ना उत्पादन को बढ़ावा

सितारगंज। ग्रीष्मकालीन धान को प्रतिबंधित कर धान के स्थान पर मक्का फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम गुरुग्राम…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password