jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 15 साल के जंगलराज को बदलना चाहता है बंगाल…सिंगूर से PM मोदी की हुंकार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 15 साल के जंगलराज को बदलना चाहता है बंगाल…सिंगूर से PM मोदी की हुंकार
राष्ट्रीय

15 साल के जंगलराज को बदलना चाहता है बंगाल…सिंगूर से PM मोदी की हुंकार

Tripty Srivastava
Last updated: January 19, 2026 10:29 am
Tripty Srivastava
Share
मोदी
SHARE

पश्चिम बंगाल के सिंगूर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां से घुसपैठियों को वापस भेजना होगा। उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि पश्चिम बंगाल से 15 साल का जंगल राज खत्म हो। बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के ‘कुशासन’ से तंग आ चुके हैं और पार्टी को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

बांग्ला को नहीं दिला पाई शास्त्रीय भाषा का दर्जा

प्रधानमंत्री ने कहा, हमें पश्चिम बंगाल और देश के विकास के लिए वंदे मातरम् को मंत्र बनाना होगा भाजपा के केंद्र में सत्ता में आने के बाद बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला। तृणमूल कांग्रेस केंद्र में यूपीए सरकार का हिस्सा रही थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया।

पीएम मोदी ने कहा, मैं बंगाल की जनता की सेवा करना चाहता हूं, लेकिन तृणमूल सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचने से रोक रही है। ऐसे में क्या बंगाल की जनता के हितों के विरुद्ध कार्य करने के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को दंडित नहीं किया जाना चाहिए? आगामी विधानसभा चुनावों में बंगाल की जनता ‘क्रूर’ तृणमूल सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा, बंगाल की शिक्षा व्यवस्था तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है, छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं। भ्रष्टाचार के कारण शिक्षकों की नौकरी न जाए, इसके लिए आपको भाजपा को वोट देना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत सारे लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे टीएमसी सरकार की शह पर यहां रह रहे हैं जिनको वापस भेजना जरूरी हो गया है।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन की मांग करते हुए तृणमूल सरकार को पत्र लिख रही है, लेकिन राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया।’’प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में घुसपैठियों को बसाने में मदद करने वाले समूहों का समर्थन करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार राज्य से अवैध प्रवासियों को बाहर करेगी।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा को आपका वोट बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालने में मदद करेगा।’’ मोदी ने राज्य में ‘‘डबल इंजन’’ वाली सरकार बनाने का आह्वान किया। सत्ता परिवर्तन की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के ‘‘महाजंगल राज’’ को समाप्त करना और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार लाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा, ‘बंगाल में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार होनी चाहिए, क्योंकि इससे विकास को गति मिलेगी।’ पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘टीएमसी का ‘सिंडिकेट राज’ बेखौफ चल रहा है’।

उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार इसे खत्म करेगी। उद्योग और निवेश बंगाल में तभी आएंगे जब कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरेगी।’ मोदी ने कहा कि लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए, ताकि संदेशखलि में भूमि हड़पने और बलात्कार की घटनाएं दोबारा न हों और भ्रष्टाचार के कारण शिक्षकों को अपनी नौकरी न गंवानी पड़े।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सिंगर मशहूर सिंगर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, सामने आई तस्वीर, इस हाल में आए नजर
Next Article लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा में महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2100 रुपए: लाडो लक्ष्मी योजना में हुआ ये बदलाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राष्ट्रीय

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं; एक साल तक जमानत याचिका पर रोक

नई दिल्ली: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले से जुड़े कथित बड़े षड्यंत्र केस में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला…

4 Min Read
योग गुरु
राष्ट्रीय

विख्यात योग गुरु सोहित योगी को मिला सर्वश्रेष्ठ योग गुरु का अवॉर्ड

योग साधना से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरक पहल भोपाल। प्रसिद्ध योग गुरु सोहित योगी को मध्य प्रदेश में…

3 Min Read
क्राइमताजा खबरराजनीतिराष्ट्रीय

उन्नाव केस में कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सीबीआई की याचिका पर हुई सुनवाई, फिलहाल जेल में रहेंगे कुलदीप…

5 Min Read
राष्ट्रीय

पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, ट्रंप से हुई बातचीत की दी जानकारी

पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, ट्रंप से हुई बातचीत की दी जानकारी नई दिल्ली | 18 अगस्त 2025रूस…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: 15 साल के जंगलराज को बदलना चाहता है बंगाल…सिंगूर से PM मोदी की हुंकार
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password