jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा: सीमापुरी में 5 मंजिला अवैध मकान गिरा, मासूम समेत 3 की मौत, कई दबे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा: सीमापुरी में 5 मंजिला अवैध मकान गिरा, मासूम समेत 3 की मौत, कई दबे
दिल्लीराज्य

पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा: सीमापुरी में 5 मंजिला अवैध मकान गिरा, मासूम समेत 3 की मौत, कई दबे

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 10:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी इलाके में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की क्लस्टर कॉलोनी में बुधवार को पांच मंजिला अवैध मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मलबे में करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और निगम की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर 11 लोगों को मलबे से निकाल लिया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वहीं, करीब पांच साल के बच्चे का शव दो टुकड़ों में मिला है। चार माह की गर्भवती महिला भी मलबे में दबी हुई है। वह अपनी मां को फोन कर बचाने की गुहार लगाती रही। खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची

दमकल को बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे सीमापुरी ईदगाह के पास पांच मंजिला मकान गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मकान अनवार नाम के व्यक्ति का था। करीब 25 गज के भूखंड पर एल आकार में बिना किसी पिलर के पांच मंजिला अवैध मकान बना हुआ था।

भूतल पर बिरयानी और कबाड़ की दुकान थी। पहली मंजिल पर मकान मालिक पत्नी, बेटे और बहू के साथ रहता था। वहीं, ऊपरी मंजिलों पर करीब 20 किरायेदार रहते थे। इनमें अधिकतर कूड़ा बीनने वाले बताए जा रहे हैं।

मकान गली की तरफ गिरा। इसके कारण आसपास के तीन अन्य अवैध मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इन मकानों में भी पिलर नहीं होने की बात सामने आई है।

हादसे के समय मकान में करीब 10 से 12 लोग मौजूद

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय मकान में करीब 10 से 12 लोग मौजूद थे, जबकि कुछ पड़ोसी बाहर बैठे थे। दमकल विभाग के अनुसार, दस लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। एक बच्चे की मौत हुई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। एक बच्चे की मौत हुई है। मकान काफी पुराना बना हुआ था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। – आरपी मीणा, डीसीपी शाहदरा

मैं मौके पर गया था। जांच के आदेश दिए हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात भूकंप आया था। इससे मकान में दरार आ गई थी और इसके कारण मकान गिरा। निगम को मामले की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। – पंकज लूथरा, जोन चेयरमैन

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article साहिबाबाद में 94वां एयरफोर्स डे: हिंडन एयरबेस पर भव्य परेड, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ली सलामी
    Next Article नगर पालिका बड़े बचेली में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत भव्य रैली का आयोजन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2.71 करोड़ रुपये के उपचार के साथ, युवा वयस्कों में कैशलेस कार्डियक प्रक्रियाओं की संख्या सबसे अधिक है, जिनमें 135 मरीजों का इलाज किया गया है।

    चंडीगढ़:  फाजिल्का जिले के 58 वर्षीय मनजीत सिंह कई हफ्तों तक सीने में होने वाली तकलीफ को मामूली थकान समझकर नजरअंदाज…

    7 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुईं 13 वीरांगनाएं, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

    देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार…

    4 Min Read
    पश्चिम बंगाल

    कोलकाता में पीएम मोदी ने मेट्रो सेवा के तीन नए रूटों का उद्घाटन किया

    कोलकाता में पीएम मोदी ने मेट्रो सेवा के तीन नए रूटों का उद्घाटन किया, जिससे होगा बड़ा फायदा 22 अगस्त…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    सीएम योगी का बयान: “20 सालों की बीमार मानसिकता ने यूपी को बना दिया था बीमारू राज्य”

    नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम योगी का ताजा बयान: “20 सालों की बीमार मानसिकता ने यूपी को बना दिया…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा: सीमापुरी में 5 मंजिला अवैध मकान गिरा, मासूम समेत 3 की मौत, कई दबे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password