jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम योगी का लापरवाही और मनमानी पर बड़ा ऐक्शन, मत्स्य निदेशक एनएस रहमानी समेत पांच निलंबित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम योगी का लापरवाही और मनमानी पर बड़ा ऐक्शन, मत्स्य निदेशक एनएस रहमानी समेत पांच निलंबित
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी का लापरवाही और मनमानी पर बड़ा ऐक्शन, मत्स्य निदेशक एनएस रहमानी समेत पांच निलंबित

News Desk
Last updated: August 13, 2026 6:48 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है। अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने निदेशक नूरुस्सबूर रहमानी सहित पांच अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मत्स्य विभाग में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप में मत्स्य निदेशक नूरुस्सबर रहमानी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मत्स्य कार्यालय मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल से संबद्ध किया गया है।

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद की संस्तुति पर अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने यह कार्रवाई की। निदेशक नूरुस्सबूर रहमानी के साथ ही वाराणसी में योजना के क्रियान्वयन से जुड़े मत्स्य अधिकारियों श्वेता सिंह, आकाश दीप, राजेंद्र और खुर्शीद आलम को भी निलंबित किया गया है।

मत्स्य निदेशक पर आरोप है कि उन्होंने लखनऊ के विभागीय जलाशय में मत्स्याखेट ठेके की स्वीकृति महानिदेशक मत्स्य के अनुमोदन के बिना कर दी। संबंधित निविदा में तीन निविदादाताओं ने प्रतिभाग किया था, जिसमें एक निविदादाता की फाइनेंशियल बिड नॉट फाउंड थी। इसके बावजूद निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

प्रयागराज के गुलरिहा जलाशय व बहराइच के जलाशय में मत्स्याखेट ठेकों की स्वीकृति भी महानिदेशक मत्स्य के अनुमोदन के बिना जारी करने का आरोप लगाया गया है। लखनऊ के चकबंदी क्षेत्र में विभाग के कब्जे में दर्ज करीब 0.733 हेक्टेयर भूमि का अमलदरामद और सीमांकन नहीं कराने का मामला भी सामने आया।

निदेशक पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 की अनुदानित परियोजनाओं के संचालन में भी लापरवाही और अनियमितता के भी आरोप हैं। आरोप हैं कि लाभार्थियों को भुगतान नहीं किया गया, सत्यापन नहीं कराया गया। इन आरोपों की जांच में प्रथम दृष्टया नूरुस्सबर रहमानी को दोषी मानते हुए निलंबित किया है।

वहीं पीएमएमएसवाई के तहत वाराणसी में लाभार्थियों को मिलने वाले अनुदान और संचालित परियोजनाओं में बरती गई अनियमितताओं के मामले में मत्स्य विभाग ने वहां तैनात पर चार अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है। इनमें ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक एवं तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण वाराणसी राजेंद्र कुमार, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक एवं तत्कालीन मत्स्य निरीक्षक मत्स्य पालक विकास अभिकरण वाराणसी आकाश दीप सिंह, मत्स्य निरीक्षक एवं तत्कालीन मत्स्य विकास अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण वाराणसी खुर्शीद आलम और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंबेडकर नगर एवं तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण वाराणसी श्वेता सिंह शामिल हैं। इन पर भी वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में आवंटित परियोजनाओं को स्थापित व संचालित कराने में अनियमितताओं के आरोप हैं।

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के मुताबिक प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट में कुछ अन्य मत्स्य अधिकारियों की भूमिका भी सामने आने के संकेत मिले हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ विस्तृत जांच चल रही है। जांच में यदि किसी अधिकारी की लापरवाही, अनियमितता या किसी अन्य गलत कार्य में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 15 अगस्त पर यूपी सरकार का बड़ा फैसला: मंत्रियों को सौंपी गई जिलों की कमान, जानिए आपके जिले में कौन सा मंत्री तिरंगा फहराएंगे?
    Next Article श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    अलीगढ़
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अलीगढ़ में SDM की गाड़ी से बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को मारी टक्कर; 4 घायल

    अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. कार एसडीएम की थी. जिस ई-रिक्शा को…

    2 Min Read
    सचिव
    उत्तराखंडराज्य

    सचिव दीपक कुमार करेंगे काशीपुर संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण

    रूद्रपुर। सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार 21 जनवरी को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में बनेंगे 9 नए एक्सप्रेसवे, 2063 KM की लंबाई और 20,000 करोड़ से ज्यादा खर्च का अनुमान

    उत्तर प्रदेश में बनेंगे 9 नए एक्सप्रेसवे, 2063 KM की लंबाई और 20,000 करोड़ से ज्यादा खर्च का अनुमान उत्तर…

    3 Min Read
    मसूरी विधानसभा क्षेत्र
    उत्तराखंडराज्य

    मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास

    देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगवन्तपुर स्थित वैभव फार्म में ₹54.49 लाख…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम योगी का लापरवाही और मनमानी पर बड़ा ऐक्शन, मत्स्य निदेशक एनएस रहमानी समेत पांच निलंबित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password