jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
उत्तर प्रदेशराज्य

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत

News Desk
Last updated: August 13, 2026 8:09 am
News Desk
Share
SHARE

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को संकेत दिया कि मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में हिंदू पक्षकारों की ओर से दाखिल किस वाद को मुख्य मामला मानें। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट ने दूसरे वादियों को नोटिस के बिना ही एक अलग मुकदमे में शामिल हिंदू पक्ष को सभी का प्रतिनिधि मान लिया। जस्टिस संजय कुमार और ‌संजीव सचदेवा की पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट में अर्जी किसी और चीज के लिए दाखिल की गई थी।

Contents
About The AuthorNews Desk

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में यह तय करने से जुड़ी याचिका को वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय वापस भेज सकता है कि इस मामले में कौन-सा मुकदमा मुख्य वाद के रूप में सुना जाएगा।

एक को कृष्ण के सभी भक्तों का प्रतिनिधि मान लिया?

न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय ने अन्य वादियों को नोटिस जारी नहीं किए थे बल्कि उसने एक अन्य मुकदमे में एक अन्य हिंदू पक्षकार को भगवान कृष्ण के सभी भक्तों का प्रतिनिधि मान लिया था।

पीठ ने कहा, ”यह आवेदन किसी और उद्देश्य के लिए था और सभी वादियों को नोटिस जारी नहीं किए गए। हम किसी भी स्थिति में मामले को उच्च न्यायालय वापस भेजने के इच्छुक हैं।” शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तारीख तय की।

मामला फिर जाएगा हाईकोर्ट?

इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा था कि कुछ वकीलों ने अदालत में यह जानकारी दी थी कि हिंदू पक्षकारों के बीच अनौपचारिक बातचीत चल रही है कि इस विवाद में किसका मुकदमा मुख्य वाद के रूप में माना जाए। कुछ हिंदू पक्षकारों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने अदालत से आग्रह किया कि मामले को फिर से निर्णय के लिए उच्च न्यायालय भेज दिया जाए।

उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2025 के उस आदेश को चुनौती देने वाली एक हिंदू पक्षकार की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें उच्च न्यायालय ने एक अन्य मुकदमे में शामिल हिंदू पक्षकार को भगवान कृष्ण के सभी भक्तों का प्रतिनिधि माना था।

शीर्ष अदालत के समक्ष मस्जिद समिति और हिंदू पक्षों की ओर से दायर कई याचिकाएं लंबित हैं। इनमें विभिन्न आदेशों को चुनौती दी गई है, जिनमें उच्च न्यायालय के 26 मई, 2023 के उस आदेश को दी गई चुनौती भी शामिल है, जिसके तहत मथुरा अदालत में लंबित इस विवाद से जुड़े सभी मामलों को उच्च न्यायालय ने अपने पास स्थानांतरित कर लिया था।

मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की मांग

पिछले साल 18 जुलाई को उच्च न्यायालय ने एक अन्य हिंदू पक्षकार को, जिसने मथुरा में विवादित स्थल से शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की मांग को लेकर अलग मुकदमा दायर किया था, सभी भक्तों के प्रतिनिधि के रूप में मान्यता देने की अनुमति दी थी।

उच्च न्यायालय ने 2023 के वाद संख्या 17 के वादी की उस अर्जी को स्वीकार कर लिया था, जिसमें उसने अपने मुकदमे को विवाद से जुड़े अन्य सभी मुकदमों का प्रतिनिधि वाद मानने का अनुरोध किया था। इसके बाद उच्च न्यायालय ने कहा था कि वाद संख्या 17 को प्रतिनिधि वाद माना जाएगा और सबसे पहले इसी पर सुनवाई कर फैसला किया जाएगा।

इससे असंतुष्ट एक हिंदू पक्षकार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। उसने कहा था कि विवाद से जुड़े सभी दीवानी मुकदमों को उच्च न्यायालय में ट्रांसफर किए जाने के बाद उसके मुकदमे को मुख्य वाद माना गया था, लेकिन उच्च न्यायालय ने किसी अन्य पक्षकार को सभी भक्तों का प्रतिनिधि मानकर त्रुटि की। यह विवाद मथुरा स्थित शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि मुगल सम्राट औरंगजेब ने भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पर बने मंदिर को तोड़कर वहां इस मस्जिद का निर्माण कराया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम योगी का लापरवाही और मनमानी पर बड़ा ऐक्शन, मत्स्य निदेशक एनएस रहमानी समेत पांच निलंबित
    Next Article राम मंदिर CEO की तलाश पूरी, 5,585 आवेदनों से 16 तक पहुंची रेस, अब ट्रस्ट के सामने जाएंगे 3 नाम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    जेन-जी से टकराव नहीं, संवाद: नायब सैनी का मंत्र—पहले सुनो, फिर समझाओ

    चंडीगढ़:  नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए घटनाक्रम के बाद हरियाणा की राजनीति में नई पीढ़ी के साथ…

    9 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब को रक्षा निर्माण क्षेत्र के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: अमन अरोड़ा

    पंजाब को भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने और राज्य की अथाह क्षमता को देश की रक्षा…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद को 868 करोड़ की सौगात, सीएम योगी करेंगे 90 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    गाजियाबाद। मुरादनगर में आज आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 868 करोड़ रुपये की 90 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जनता की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनें अधिकारी : जिलाधिकारी नितिन भदौरिया

    रूद्रपुर। नये साल के प्रथम मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में तहसील रूद्रपुर का तहसील दिवस जिला…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password