नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके सहित प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के तीनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126/170 में केस दर्ज किया गया है। इन्हें अब दिल्ली कैंट में एसीएम कोर्ट में दोपहर के बाद पेश किया जाएगा, जहां से कोर्ट चाहे तो इसके कंडक्ट को देखते हुए जेल भी भेज सकती है।
एक्शन में दिल्ली पुलिस
इसे प्रिवेंटिव एक्शन (निवारक कार्य) के तहत कार्रवाई कहा जाता है। पुलिस को लगता है कि किसी के खिलाफ कार्रवाई ना करने पर शहर में शांति भंग होने का कोई खतरा उत्पन्न हो सकता है। तब पुलिस ऐसे मामले में संज्ञेय अपराध में इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है।
नए कानून के तहत कार्रवाई
नए कानून में प्रिवेंटिव एक्शन दो तरह का होता है। एक 126/167 होता है। यह ऐसे व्यक्ति पर लगाया जाता है, जिनसे पुलिस को अधिक खतरा नहीं लगता है। लेकिन जिनसे पुलिस को अधिक खतरा लगता है। उन्हें लगता है कि इनको न रोकने पर अधिक खतरा उत्पन्न हो सकता है, तब पुलिस ऐसे लोगों पर 126/170 के तहत कार्रवाई करती है।
जेल भेज सकता है कोर्ट
पुलिस को इन तीनों को ना रोकने पर अत्यधिक खतरा लग रहा है, इसलिए उनके खिलाफ 126/170 लगाया गया है। इनसे कोर्ट में मुचलका भरवाया जाएगा कि ये लोग आगे क्या कर सकते हैं? कोर्ट अगर इनके मुचलके से संतुष्ट होगी तो जमानत पर छोड़ देगी अन्यथा जेल भेज सकती है।
IGI एयरपोर्ट से किया था डिटेन
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के तीनों नेताओं को आईजीआई एयरपोर्ट से डिटेन किया था। डिटेन करने के बाद तीनों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया था। तीनों नेता कल शनिवार सुबह मुंबई से विमान के द्वारा दिल्ली पहुंचे थे।

