jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम और भवाली बाईपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम और भवाली बाईपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया
उत्तराखंडराज्य

नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम और भवाली बाईपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया

Tripty Srivastava
Last updated: January 25, 2026 8:43 am
Tripty Srivastava
Share
कैंचीधाम
SHARE

नैनीताल। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल भ्रमण के दौरान कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी पर्यटन और यात्रा सीजन से पहले बाईपास मार्ग का कार्य पूर्ण कर इसे यातायात के लिए खोला जाए। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन होता है और उनके लिए सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

निर्माण कार्य की प्रगति और लागत विवरण

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि प्रस्तावित 18.15 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग में से 8 किलोमीटर सड़क निर्माण और हॉटमिक्स कार्य पूर्ण हो चुका है, जिस पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग का कार्य 5 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। वर्तमान में इस खंड में 9 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से कलमठ निर्माण, सुरक्षा दीवारें और अन्य आवश्यक कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

74.15 मीटर स्पान का मोटर पुल निर्माण

बाईपास को रातीघाट स्थित अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 मीटर स्पान का मोटर पुल निर्माणाधीन है। इसके लिए शासन से 9 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाईपास के पूर्ण होने से कैंचीधाम में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और पहाड़ी जनपदों की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक, सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।

भवाली बाईपास और शिप्रा नदी पुल का निरीक्षण

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से निर्मित सैनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास सड़क और शिप्रा नदी पर बने 30 मीटर स्पान के डबल लेन मोटर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के चालू होने से भवाली बाजार में वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

श्रमिकों और पर्यटकों से संवाद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत कर उनके प्रयासों की सराहना की और उनकी सुरक्षा व कल्याण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने बर्फबारी देखने आए देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटकों से भी संवाद किया। पर्यटकों ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, बेहतर व्यवस्थाओं और सुरक्षित वातावरण की सराहना की और कहा कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और वे भविष्य में भी उत्तराखंड आने के इच्छुक हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article वर्दी होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, जांच के लिए गठित की गई समिति
Next Article नगर निकायों नगर निकायों के विकास और संचालन के लिए सरकार ने की त्वरित प्रशासनिक नियुक्तियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली फ्लड अलर्ट: आधी रात से उफान पर होगी यमुना, बाढ़ जैसे हालात, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

दिल्ली फ्लड अलर्ट: आधी रात से उफान पर होगी यमुना, बाढ़ जैसे हालात, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी स्थान:…

3 Min Read
गुरु तेग बहादुर साहिब
पंजाबराज्य

गणतंत्र दिवस 2026: पंजाब की झांकी गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित

26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी इस बार गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित…

3 Min Read
आम बजट
उत्तर प्रदेशराज्य

आम बजट से यूपी के डेवलपमेंट को मिलेंगे 4.18 लाख करोड़, प्रदेश में तेजी से घूमेगा विकास का पहिया

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट से उत्तर प्रदेश को लगभग…

3 Min Read
मुख्यमंत्री सम्मान
उत्तर प्रदेशराज्य

साहसिक कार्यों के लिए आज 35 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री सम्मान, CM योगी करेंगे सम्मानित

सीएम योगी सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद अदम्य साहस का परिचय…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम और भवाली बाईपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password