jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
उत्तराखंडराज्य

चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 15, 2026 9:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जिले चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को झटका देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना राज्य में पार्टी के पक्ष में बन रहा माहौल दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि यह माहौल अब सर्वे में भी प्रतिबिंबित होने लगा है। भट्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधि उसी सरकार के साथ खड़ा होना चाहता है, जिसके कार्यकाल में उसके क्षेत्र में विकास की उम्मीद पूरी हो।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

महेश ने कहा कि पिछले 12-14 वर्षों में गांवों तक सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी आई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले, ज्वाइनिंग की रफ्तार प्रदेश में पार्टी के पक्ष में माहौल का संकेत

महेश भट्ट ने कहा कि चंपावत के लोगों ने पुष्कर धामी जैसा नेतृत्व राज्य को दिया है और यह नेतृत्व एक दिन निखर कर देश का नेतृत्व बनेगा। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में तीसरी विजय के लक्ष्य के लिए जुटने का आह्वान किया। पार्टी के अनुसार चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से यह ज्वाइनिंग हुई। इनमें नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष नारायण लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन गोविंद सिंह बोहरा, विभिन्न नगर निकायों के सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और छात्र नेता शामिल हैं।

ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल 

लोहाघाट क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा में आए। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और सांगठनिक कार्यपद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार उन्हें संगठन व चुनावी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम हेल्पलाइन 1905 की सीएम धामी ने की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी के निर्देश
    Next Article मिशन-2027 के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कसी कमर, 5 विधायक बने वरिष्ठ प्रवक्ता; 28 को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन हैं पवन पांडे? जिनको अयोध्या से अखिलेश यादव ने बनाया उम्मीदवार, अभी से कर दिया ऐलान

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की बेटी ने एवरेस्ट पर लहराया परचम, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी जिले की करसोग तहसील की रहने वाली रुचि ठाकुर…

    1 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी साफ”

    दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में 16 से 21 नवंबर तक होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: सुक्खू सरकार का अंतिम सत्र, तैयारियां तेज

    शिमला। प्रदेश में दिवाली के पटाखों का शोर शांत होते ही धर्मशाला की बर्फीली वादियों के बीच सियासी गर्माहट देखने को…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password