jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम हेल्पलाइन 1905 की सीएम धामी ने की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी के निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम हेल्पलाइन 1905 की सीएम धामी ने की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी के निर्देश
उत्तराखंडराज्य

सीएम हेल्पलाइन 1905 की सीएम धामी ने की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी के निर्देश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 15, 2026 9:13 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड की जनता की समस्याओं के निदान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन 1905 की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा की. सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान सीएम ने हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त जन शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली. इसके साथ ही बैठक के दौरान सीएम ने सड़कों की स्थिति, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग समेत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. साथ ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर जनता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित करें, ताकि जनता के समस्याओं का समय से निदान हो सके.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने और आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि, सीएम हेल्पलाइन सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण जरिए है. इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है. ऐसे में अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी करने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि, जन शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के जरिए कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत इस हेल्पलाइन के जरिए दर्ज करवा सकता है. जिसका वो खुद हर महीने समीक्षा करते हैं साथ ही शिकायतकर्ता से बातचीत भी करते हैं. जिससे काफी शिकायतों का समाधान भी होता है. सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के साथ ही सड़कों की भी समीक्षा की गई है. दरअसल, बरसात के बाद सड़कों की स्थिति काफी अधिक खराब हो जाती है, ऐसे में उन सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करा जाए. इसके लिए पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और शहरी विकास विभाग इस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया को कर रहा है. ताकि जल्द से जल्द सड़कें दुरुस्त हो सके.

चारधाम यात्रा फिर से जोर पकड़ने लगी है, और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है. ऐसे में बैठक के दौरान चारधाम यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई है. वर्तमान समय में कहीं कहीं पर भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण यात्रा कहीं कहीं पर रोकनी भी पड़ रही है. ऐसे में इसके लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है. इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग की भी समीक्षा हुई है. क्योंकि मॉनसून के दौरान संक्रमण फ्लू तेजी से फैल रहा है. ऐसे में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं करने को कहा गया है.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री-

इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम भी करें और जनता की समस्याओं का समाधान भी करें. पेयजल विभाग भी महत्वपूर्ण विभाग है. ऐसे में पेयजल योजनाओं को व्यवस्थित करने संबंधित जो जरूरी दिशा निर्देश दिए जाने थे, वो दिए गए हैं. शिक्षा विभाग के तहत तमाम छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू की गई है. ऐसे में बच्चों को इन योजनाओं का बेहतर लाभ मिले, इसके लिए भी निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना जो शुरू की गई है, वो जल्द ही व्यावहारिक रूप से धरातल पर उतरे, उसकी समीक्षा करने के साथ निर्देश दिए गए हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड के 4 वीर शहीदों को सम्मान, गांवों में बनेंगे शहीद स्मारक और द्वार
    Next Article चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार में आस्था का रिकॉर्ड जनसैलाब, कांवड़ मेले में पहुंचे करीब 5 करोड़ श्रद्धालु

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ मेले में लगभग पांच करोड़ शिवक्तों के हरिद्वार पहुंचने को आस्था के विराट स्वरूप…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने किया ‘मेवरिक जसपाल’ पुस्तक का विमोचन: बोले- जसपाल राणा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

    देहरादून। भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने वाले उत्तराखंड के प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश : सुक्खू

    चम्बा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को चम्बा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान मानसून के…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़

    कटघोरा में “कटघोरा के राजा” का भव्य स्वागत: आस्था और संस्कृति का संगम

    कटघोरा में “कटघोरा के राजा” का भव्य स्वागत: आस्था और संस्कृति का संगम कटघोरा, कोरबा (छत्तीसगढ़), अगस्त 2025 — गणेश…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम हेल्पलाइन 1905 की सीएम धामी ने की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी के निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password