jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: बलिदानी जवानों के आश्रितों को नौकरी के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, वित्त विभाग की मंजूरी की शर्त खत्म
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: बलिदानी जवानों के आश्रितों को नौकरी के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, वित्त विभाग की मंजूरी की शर्त खत्म
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: बलिदानी जवानों के आश्रितों को नौकरी के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, वित्त विभाग की मंजूरी की शर्त खत्म

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 6, 2026 9:25 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। देश की रक्षा और सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के बलिदानी जवानों के परिवारों को नौकरी पाने के लिए अब सरकारी फाइलों के वित्त विभाग में अटकने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बलदानियों के पात्र आश्रितों को रोजगार सहायता देने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए वित्त विभाग की बार-बार ली जाने वाली मंजूरी की व्यवस्था समाप्त कर दी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अब संबंधित प्रशासनिक विभाग ही निर्धारित शर्तें पूरी होने पर रोजगार सहायता देने के लिए सक्षम प्राधिकारी होगा। इससे शहीद परिवारों को समय पर राहत मिलने का रास्ता साफ होगा और नियुक्ति प्रक्रिया में होने वाली अनावश्यक देरी कम होगी।

कार्मिक विभाग ने जारी किए निर्देश

प्रदेश सचिवालय के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और बोर्डों-निगमों, सरकारी विश्वविद्यालयों व स्वायत्त संस्थाओं के प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं।

लग रहा था लंबा समय

सरकार ने माना है कि प्रत्येक मामले में वित्त विभाग की अलग-अलग मंजूरी लेने के कारण आश्रितों के मामलों के निपटारे में लंबा समय लग रहा था। इससे शहीद परिवारों को समय पर सहायता नहीं मिल पा रही थी और प्रशासनिक स्तर पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा था।

इसी समस्या को देखते हुए 23 अप्रैल 2016 को शहीद सैनिकों और चार जुलाई 2018 को अर्द्धसैनिक बलों के शहीद कर्मियों के आश्रितों के लिए जारी रोजगार नीति में संशोधन किया गया है।

इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति

नए प्रविधान के तहत पात्र आश्रितों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और संबंधित पद के भर्ती नियमों के अनुसार तृतीय श्रेणी  के सबसे निचले स्तर के पदों पर ‘जाब ट्रेनी तथा चतुर्थ श्रेणी में ‘मल्टी टास्क वर्कर’ के रूप में रोजगार सहायता दी जाएगी। खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया में छूट देकर रोजगार सहायता देने का अधिकार अब संबंधित प्रशासनिक विभाग को होगा। हालांकि, नीति में निर्धारित सभी अनिवार्य शर्तों का पूरा होना जरूरी रहेगा। कार्मिक विभाग ने इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भरमौर को 175 करोड़ की सौगात: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिल्ह कोठी में 26 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
    Next Article पंजाब चुनाव से पहले गर्माया जल विवाद: भगवंत मान सरकार ने उठाया यमुना के पानी में हिस्सेदारी और राजस्थान से ₹1.44 लाख करोड़ रॉयल्टी का मुद्दा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में गैस संकट: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर फिलहाल रोक

    देहरादून। राजधानी देहरादून में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति बन गई है। गैस की सप्लाई प्रभावित…

    2 Min Read
    मुकेश सहनी
    बिहार

    तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी

    तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी, बोले– "चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे" नई दिल्ली,…

    3 Min Read
    Religiousछत्तीसगढ़

    दंतेवाड़ा सत्संग: 7 प्रमुख शिक्षाओं के साथ पूर्ण परमात्मा के स्वरूप पर हुआ गहन प्रकाश

    दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय सत्संग का सफल आयोजन, पूर्ण परमात्मा के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय बजट 2026–27 से पहले उत्तराखण्ड ने मजबूती से रखी विकास की प्राथमिकताएं

    नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026–27 की तैयारी के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में आयोजित प्री-बजट परामर्श…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: बलिदानी जवानों के आश्रितों को नौकरी के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, वित्त विभाग की मंजूरी की शर्त खत्म
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password