jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: कांग्रेस के सच्चे सिपाही, पार्टी नहीं छोड़ेंगे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: कांग्रेस के सच्चे सिपाही, पार्टी नहीं छोड़ेंगे
पंजाबराज्य

पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: कांग्रेस के सच्चे सिपाही, पार्टी नहीं छोड़ेंगे

Tripty Srivastava
Last updated: January 21, 2026 10:39 am
Tripty Srivastava
Share
चरणजीत सिंह चन्नी
SHARE

 बरनाला। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के ऑफर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

चन्नी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आपको एक बात बताता हूं, अगर मैं कभी पार्टी बदलता हूं, तो कोई भी मुझे को वोट न दे।”

मंगलवार को बरनाला में अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की बरसी पर पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बात की और कांग्रेस में ऊंची जाति के लोगों के बड़े पदों पर होने वाले अपने बयान पर अपना रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री था, तो जनरल कैटेगरी के लोग आए और कहा कि हमारा फोरम बनना चाहिए। मैंने उसी समय जनरल कैटेगरी कमीशन बनाया था। मैंने सभी वर्गों के लिए काम किया। मैंने सभी के लिए बिजली बिल माफ किया। स्कूलों में सभी के लिए स्कॉलरशिप स्कीम चलाई थी।

चन्नी ने आगे कहा कि यह विरोधियों की उन्हें बदनाम करने की चाल है। उन्होंने कहा कि वह सबका सम्मान करते आए हैं और करते रहेंगे। पंजाब अलग-अलग जातियों और धर्मों का गुलदस्ता है। वह सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में महल कलां विधानसभा क्षेत्र के लिए किए गए कामों का ब्यौरा देते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्होंने महल कलां को सब डिवीजन बनाया, अब यहां एसडीएम बैठते हैं, लेकिन मौजूदा सरकार के इतने साल बीत जाने के बावजूद यहां कोई कार्यालय नहीं बना।

महल कलां की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए तीन महीने में 25 करोड़ रुपये के सीधे चेक दिए गए, लेकिन अब एक पैसा भी नहीं दिया जा रहा। महल कलां विधानसभा क्षेत्र में करीब 25 गांवों से जुड़ी 70 किलोमीटर सड़कें पक्की की जा चुकी हैं। चन्नी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी दोबारा सत्ता में आई तो विधानसभा क्षेत्र महल कलां की सड़कों को पक्का करने का सारा काम किया जाएगा।

सेवा सिंह को श्रद्धांजलि देने पहली बार ठीकरीवाला आए पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि इतने साल बीत जाने के बावजूद ठीकरीवाला में अमर शहीद सेवा सिंह की कोई शानदार यादगार नहीं बन पाई।

उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो यहां अमर शहीद सेवा सिंह की शानदार यादगार बनाई जाएगी। इस मौके पर बरनाला से विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों समेत जिला कांग्रेस कमेटी की टीम मौजूद थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पंजाब सरकार पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे
Next Article पंजाब कैबिनेट पंजाब कैबिनेट ने गन्ना किसानों के लिए 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी को मंजूरी दी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रविदास महाराज
राज्यहरियाणा

कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित

कुरुक्षेत्र: गुरू रविदास महाराज की 649 वीं जयंती पर आज कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी,…

1 Min Read
उत्तर प्रदेश

पहली बार ‘लैब’ से निकलकर ‘लैंड’ तक पहुंचे वैज्ञानिक

डबल इंजन सरकार ने चलाया विकसित कृषि संकल्प अभियान, उत्तर प्रदेश के 14170 गांवों में 23.30 लाख किसानों से संवाद…

8 Min Read
केंद्रीय बजट
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को ‘विकसित भारत @2047’ के लिए निर्णायक कदम बताया

देहरादून। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत नौवें केंद्रीय बजट 2026-27 की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

2 Min Read
नायब सिंह सैनी
राज्यहरियाणा

हरियाणा में एआई की नई क्रांति: नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘हरियाणा एआइ मिशन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वोकल फार लोकल और मेड इन इंडिया के संकल्प को साकार करने में…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: कांग्रेस के सच्चे सिपाही, पार्टी नहीं छोड़ेंगे
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password