jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय 33,660 से बढ़ाकर 60 हजार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय 33,660 से बढ़ाकर 60 हजार
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय 33,660 से बढ़ाकर 60 हजार

News Desk
Last updated: August 6, 2026 8:07 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर का वेतन 78 प्रतिशत बढ़ा दिया है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने और उन्हें सरकारी सेवा में बनाए रखने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पहले पीजी डॉक्टरों, सीनियर रेजिडेंट और सुपर स्पेशलिस्ट का स्टाइपेंड बढ़ाने के बाद अब सरकार ने जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) और कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर दी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का मासिक वेतन 33,660 रुपये से बढ़ाकर सीधे 60 हजार रुपये प्रतिमाह करने को मंजूरी दी है। लंबे समय से कम मानदेय को लेकर उठ रही मांगों के बीच आए इस फैसले को विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

विशेषज्ञों की कमी दूरी करने के लिए की है तैनाती

प्रदेश में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्तियां विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरी करने के उद्देश्य से की गई थीं, लेकिन नियुक्ति के बाद से ही कम वेतन सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा।

वेतन को लेकर उठ रहे थे सवाल

डॉक्टरों का कहना था कि एमडी, एमएस और अन्य स्पेशलिस्ट डिग्रियां हासिल करने के बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय न तो उनकी योग्यता के अनुरूप है और न ही पड़ोसी राज्यों व निजी अस्पतालों के बराबर। यही वजह रही कि कई डॉक्टर निजी क्षेत्र या अन्य राज्यों की ओर रुख कर रहे थे। पिछले लंबे समय से डॉक्टर बेहतर वेतन की मांग सरकार के समक्ष उठा रहे थे।

स्टाइपेंड बढ़ा चुकी है सरकार

यह पहली बार नहीं है जब सुक्खू सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉक्टरों के हित में बड़ा वित्तीय फैसला लिया हो। इससे पहले सरकार मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा चुकी है। प्रथम वर्ष के पीजी डॉक्टरों का स्टाइपेंड 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष का 45 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये तथा तृतीय वर्ष का 50 हजार से बढ़ाकर 65 हजार रुपये किया गया था।

रेजिडेंट का स्टाइपेंड भी बढ़ाया

इसके अलावा सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर एक लाख रुपये तथा सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) का स्टाइपेंड 1.30 लाख रुपये प्रतिमाह किया गया।

2022 में भी हुई थी बढ़ोतरी

वर्ष 2022 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का मानदेय लगभग 27 हजार रुपये से बढ़ाकर 33,660 रुपये किया गया था। अब मौजूदा सरकार ने इसमें सीधे 78 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 60 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

क्या कहना है सीएम सुक्खू का

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सरकार एक ओर अस्पतालों में आधुनिक तकनीक, नई मशीनें और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रही है, वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर करने के लिए भी लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों को झटका, पूर्व प्रभाव से नहीं मिलेगा नियमितीकरण का फायदा
    Next Article लोनी में ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; पांच कार बरामद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    गाजियाबाद। एबीईएस कॉलेज के पास सुशांत एक्वापोलिस सोसायटी में एलआइयू में तैनात महिला दारोगा के निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल से…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: चमोली को मिली 155.36 करोड़ की विकास योजनाएं

    गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुकेश अग्निहोत्री बोले- ‘कांग्रेस मैन था, हूं और हमेशा रहूंगा’

    पालमपुर : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश की राजनीति, मंत्रिमंडल विस्तार और…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जीसीसी इकाइयों को भूमि पर मिलेगी फ्रंट-एंड सब्सिडी

    योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी की गई जीसीसी की एसओपी पूर्वांचल और बुंदेलखंड में 50% तक भूमि सब्सिडी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय 33,660 से बढ़ाकर 60 हजार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password