jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लोनी में ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; पांच कार बरामद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लोनी में ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; पांच कार बरामद
उत्तर प्रदेशराज्य

लोनी में ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; पांच कार बरामद

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 6, 2026 8:10 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने आन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की पांच कार, कार के स्पेयर पार्ट और चोरी करने के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस गिरफ्तार वाहन चोरों को जेल भेजकर फरार उन्हें दिशा निर्देश देने वाले सरगना की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस और एसओजी टीम को चार पहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें बेचने वालों के संबंध में सुराग हाथ लगे थे। जिसपर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम मैनपुरी निवासी आदित्य सिंह, इटावा अजीत नगर निवासी रिंकू उर्फ सचिन उर्फ रंजीत, अलीगढ़ निवासी दिलीप उर्फ छोटू और बुलंदशहर निवासी माजिद बताए।

उनके कब्जे से पांच कार, कार चोरी करने के औजार और दो ईसीएम, सात लाक सेट, 90 कार की चाबियां, एक स्टेरिंग लाक, छह खिड़कियों के लाक, दो स्टार्टर लटटू, 18 टूल किट, छह केबल होल्डर, चार प्रोग्रामिंग चिप, एक ग्राइडिंग मशीन, 12 फर्जी नंबर प्लेट, टैब आदि सामान बरामद हुआ। एसीपी लोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। उनसे वाहन चोरी कराने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ऑन डिमांड करते थे चोरी

पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह बिहार गोपाल गंज निवासी शुभम उर्फ सौरभ, जयपुर निवासी अमित उर्फ बलवंत की मांग के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर से कार चोरी करते थे। चोरी की गई कार को उन्हें बेच दिया करते थे। जब उन्हें पकड़ा गया तब वह शुभम और अमित को कार की डिलीवरी देने जा रहे थे।

नंबर प्लेट बदलकर चलाते थे कार

आरोपितों ने बताया कि वह कार चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट को उतार कर फेंक दिया करते थे। उसके स्थान पर कोई और नंबर प्लेट लगा दिया करते थे। यदि नई कार होती थी तो उसकी प्लेट पर एएफ लिखकर कार को दूसरे जिलों में पहुंचा देते थे।

कई मुकदमे हैं दर्ज

एसीपी लोनी ने बताया कि आदित्य के खिलाफ विभिन्न थानों पर सात, रिंकू के खिलाफ छह, दिलीप के खिलाफ नौ और माजिद के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने माजिद पर जिला बुलंदशहर से 20 हजार का इनामी घोषित है।

पांचवी और 10वीं, 12वीं व अशिक्षित है गिरोह के सदस्य

एसीपी लोनी ने बताया कि आदित्य सिंह 12वीं तक पढ़ा है। वह पिता के साथ गाजीपुर दिल्ली में आढ़त चलाता था। जबकि रिंकू उर्फ सचिन ने 10वीं तक पढ़ाई की है। वह टैक्सी चालक था। दिलीप उर्फ छोटू दसवीं पास है।

वह पहले शराब की तस्करी करता था। जबकि माजिद ने पढ़ाई नहीं की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पहले आदित्य और माजिद कार चोरी कर बेचने का काम करते थे। माजिद और दिलीप ने चारों को एकत्र कर गिरोह बनाया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय 33,660 से बढ़ाकर 60 हजार
    Next Article गाजियाबाद में अवैध कॉलोनाइजरों का नया खेल, सोशल मीडिया रील्स से बेच रहे फर्जी प्लॉट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी, भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन; चाचणी नृत्य में भी लिया हिस्सा

    चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बदरीनाथ धाम पहुंचे. यहां सीएम धामी नेदो दिवसीय ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ में प्रतिभाग किया.…

    3 Min Read
    स्वास्थ्य
    उत्तराखंडराज्य

    स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर मोबाइल मेडिकल यूनिट पर चर्चा

    देहरादून। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून में महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

    लखनऊ। गोंडा में निषाद पार्टी के जिला प्रचारक विनोद कुमार साहनी की भाला व फरसा मारकर हत्या कर दी गई। किंग…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 10 प्रधानाचार्यों के तबादले, CBSE स्कूलों में नई तैनाती के आदेश जारी

    शिमला। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता प्राप्त सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लोनी में ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; पांच कार बरामद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password