jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: रामपुर तिराहा कांड में घायल शय्याग्रस्त आंदोलनकारियों को मिलेगा सहायक, हर महीने मिलेंगे 20-20 हजार रुपये
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: रामपुर तिराहा कांड में घायल शय्याग्रस्त आंदोलनकारियों को मिलेगा सहायक, हर महीने मिलेंगे 20-20 हजार रुपये
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: रामपुर तिराहा कांड में घायल शय्याग्रस्त आंदोलनकारियों को मिलेगा सहायक, हर महीने मिलेंगे 20-20 हजार रुपये

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 7, 2026 7:48 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में शय्याग्रस्त दो राज्य आंदोलनकारियों को अब सहायक उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है. गृह सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दो राज्य आंदोलनकारियों को इसका लाभ मिलेगा. दोनों आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए सरकार की ओर से 20-20 हजार रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से घायल होकर पूरी तरह शय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिया है. अब इन दोनों आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए सरकार की ओर से हर महीने 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

इन दो राज्य आंदोलनकारियों को मिलेगी सुविधा: इस संबंध में गृह विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है. गृह सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रुड़की निवासी प्रकाश चंद कांति और देहरादून निवासी अमित ओबरॉय को इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोलियों से हुए थे घायल: दरअसल, ये दोनों ही राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोलियों से घायल हुए थे. गोली लगने के कारण वे दिव्यांग हो गए और वर्तमान में पूरी तरह शय्याग्रस्त हैं.

एक-एक सहायक उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृत की गई आर्थिक सहायता: ऐसे में उनकी समुचित देखरेख के लिए एक-एक सहायक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है. राज्यपाल की ओर से इस संबंध में प्रत्येक आंदोलनकारी को प्रतिमाह 20 हजार रुपए देने की स्वीकृति प्रदान की गई है.

पहले से ही शय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को दी जा रही 30 हजार रुपए की पेंशन: खास बात ये है कि सरकार की ओर से पहले ही शय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को 30 हजार रुपए प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन दी जा रही है. इसी साल फरवरी में हुए शासनादेश के तहत यह व्यवस्था लागू की गई थी. अब इसके अतिरिक्त दोनों आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए अलग से 20-20 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे.

देख रेख के लिए भी मिलेगी आर्थिक सहायता: इस तरह दोनों को विशेष सम्मान पेंशन के अतिरिक्त देखरेख के लिए भी आर्थिक सहायता मिलेगी. शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि इस पर होने वाला खर्च वित्तीय वर्ष 2026-27 में सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत राज्य आंदोलनकारी पेंशन मद से वहन किया जाएगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं में चयन प्रक्रिया को गति, UPSSSC ने जारी किए परिणाम
    Next Article उत्तराखंड पुलिस को मिला ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति निशान’, देश का 16वां पुलिस बल बना राज्य
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    साहिबाबाद सोसायटी में युवती का वीडियो बनाने का आरोप, एओए अध्यक्ष समेत दो पर केस दर्ज

    साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में दोस्त संग पार्क में बैठी युवती का वीडियो बनाने, पीड़िता के पिता…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

    गोरखपुर। सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण अब 23 जुलाई की सुबह 10 बजे होगा। पहले लोकार्पण 22 जुलाई को होना था। मुख्यमंत्री…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा परिसर बना सियासी अखाड़ा, BJP के ‘अटैची प्रदर्शन’ पर CM सुक्खू ने साधा निशाना

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चरम…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद: एलपीजी और पीएनजी के दोहरे कनेक्शन पर कसेगा शिकंजा, ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर

    गाजियाबाद। जिले में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन के 1.25 लाख से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाइसी नहीं…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: रामपुर तिराहा कांड में घायल शय्याग्रस्त आंदोलनकारियों को मिलेगा सहायक, हर महीने मिलेंगे 20-20 हजार रुपये
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password