jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 20, 2026 6:48 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गोरखपुर। सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण अब 23 जुलाई की सुबह 10 बजे होगा। पहले लोकार्पण 22 जुलाई को होना था। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण के बाद फ्लाईओवर सभी के लिए खोल दिया जाएगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री खुद लोकार्पण के बाद फ्लाईओवर होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक जाएंगे। फिर वहां से फ्लाईओवर से होते हुए वापस आकर देवरिया बाईपास फ्लाईओवर के रास्ते जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सेल्फी भी ले सकते हैं।

गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर, मजबूत रोड कनेक्टिविटी और आवागमन सुगमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी से अधिक लंबाई वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये की लागत आई है।

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण तथा अतिरिक्त फोरलेन द्वारा देवरिया बाईपास रोड की तरफ जोड़ने हेतु फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब मुख्यमंत्री के हाथों इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है।

कई जिलों को जोड़ने का है प्रवेश द्वार

लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, वाराणसी/प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले वाहन नौसढ़ चौराहे से होते हुए गोरखपुर शहर में प्रवेश करते हैं। नौसढ़ तिराहे से गोरखपुर शहर के अंदर का मार्ग ट्रांसपोर्टनगर, रुस्तमपुर, देवरिया बाईपास, पैडलेगंज होते हुए सिद्धार्थनगर, महराजगंज होते हुए पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल तथा देवरिया व कुशीनगर होते हुए बिहार को जाता है।

नौसढ़ तिराहे से पैडलेगंज चौराहे तक का मार्ग सिक्सलेन में परिवर्तित किया जा रहा है। नौसढ़ तिराहे के बाद पैडलेगंज तक ट्रांसपोर्टनगर, महेवा फलमंडी, रुस्तमपुर ढाला आदि के साथ ही अत्यंत घनी आबादी एवं तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान होने के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक लोड अधिक रहता है।

रुस्तमपुर चौराहे से पैडलेगंज के बीच से देवरिया एवं बिहार जाने के लिए फोरलेन बाईपास बना हुआ है। यह बाईपास भी शहर के अति महत्वपूर्ण तारामंडल, चिड़ियाघर, सहारा एस्टेट से होकर गुजरता है।

ट्रैफिक दबाव देखकर सीएम ने दिए थे सिक्सलेन फ्लाईओवर बनाने के निर्देश

ट्रैफिक दबाव की इन परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सिक्सलेन फ्लाई ओवर बनाने के निर्देश दिए थे। सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण ट्रांसपोर्टनगर से शुरू होकर पैडलेगंज की तरफ किया गया है। साथ ही ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज के मध्य से होकर निकलने वाले देवरिया बाईपास पर फोरलेन फ्लाईओवर बनाया गया है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि सिक्सलेन फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिदिन होने वाली भारी भीड़ और जाम से अब स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को निजात मिलेगी।

सेतु निगम ने पूरा किया रोटरी का काम

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। सेतु निगम ने सिक्सलेन फ्लाईओवर के ऊपर बनाई गई तीन रोटरी का काम तकरीबन पृरा करा लिया है। इन रोटरी में बालू भरने का काम किया जा रहा है। सुरक्षित यातायात के लिए रोटरी का निर्माण किया गया है।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग ने फ्लाईओवर के नीचे देवरिया बाईपास और गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर सड़क को ठीक करना तेज कर दिया है। बाईपास पर नाला का निर्माण भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। फ्लाईओवर के बचे पिलरों पर चित्रकारी भी कराई जा रही है।

  • लागत:429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये
  • कुल लंबाई: 2.658 किमी
  • कार्य प्रारंभ: फरवरी 2023
  • कार्य पूर्ण: जून 2026

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आज बाराबंकी को 542 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी
    Next Article मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    YEIDA में होगा 3195 करोड़ का जापानी निवेश, यूपी-जापान इन्वेस्टर्स सम्मिट 2026 में 10 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

    उत्तर प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक साझेदारी ने बुधवार को एक नया मील का पत्थर छू लिया है. नई…

    4 Min Read
    रेल बजट 2026-27
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को रेल बजट 2026-27 में बड़ी सौगात: 4,769 करोड़ रुपये का आवंटन

    देहरादून। केंद्र सरकार ने रेल बजट 2026-27 में उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘जनहित के मुद्दों पर हो चर्चा’, मानसून सत्र से पहले सीएम योगी की खास अपील, सर्वदलीय बैठक में जानें और क्या बोले

    उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. इससे एक दिन पहले, यानी रविवार को…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद समेत मेरठ मंडल के 6 जिलों में संक्रामक रोगों का प्रकोप, सर्वे पर भी उठे सवाल

    गाजियाबाद। शासन स्तर से आये दिन जारी होने वाले दिशा निर्देशों के बाद भी एक जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password