jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में महिला सशक्तीकरण पर बड़ा फैसला: ‘महिला विकास प्रोत्साहन योजना’ की पुरस्कार राशि होगी ₹2 लाख
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में महिला सशक्तीकरण पर बड़ा फैसला: ‘महिला विकास प्रोत्साहन योजना’ की पुरस्कार राशि होगी ₹2 लाख
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में महिला सशक्तीकरण पर बड़ा फैसला: ‘महिला विकास प्रोत्साहन योजना’ की पुरस्कार राशि होगी ₹2 लाख

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 3, 2026 8:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वालों को राज्य सरकार अब दो लाख रुपये का पुरस्कार देने की तैयारी में है। हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत वर्तमान में दी जा रही एक लाख रुपये की राशि दोगुनी करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। फिलहाल अधिसूचित प्रावधानों के अनुसार चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सरकार ने 17 फरवरी 2025 को जारी अधिसूचना के जरिए पुरस्कार राशि 21 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये की थी। अब इसे दो लाख रुपये करने की तैयारी है। पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत स्तर पर योगदान देने वाले पात्र हिमाचली नागरिकों के साथ गैर सरकारी संगठन (एनजीओ), पंजीकृत समितियां और ट्रस्ट भी आवेदन कर सकते हैं।

स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और कला-संस्कृति के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए किए गए कार्य चयन का आधार होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 है।

पांच साल के योगदान का देना होगा पूरा ब्योरा

महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी कर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। पात्र व्यक्ति और संस्थाएं निर्धारित समय तक आफलाइन या विभाग की वेबसाइट डब्ल्यू.एचपी.जीओवी.इन के माध्यम से आनलाइन नामांकन भेज सकते हैं। आवेदन में पिछले पांच कैलेंडर वर्षों के कार्यों का विवरण देना अनिवार्य होगा।

चयन में व्यक्तिगत उपलब्धियों के बजाय महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण में योगदान को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों को वर्षवार कार्य, प्रमुख उपलब्धियां, नाम, पूरा पता, टेलीफोन नंबर, ई-मेल और पुरस्कार के क्षेत्र की जानकारी देनी होगी। अनुशंसा करने वाली संस्था का विवरण भी देना होगा।

राज्यस्तरीय समिति करेगी चयन, डीसी करेंगे सत्यापन

पुरस्कार के लिए सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय चयन समिति गठित करने का प्रावधान है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा सेवाएं एवं खेल तथा भाषा, कला एवं संस्कृति विभागों के प्रधान सचिव या सचिव सदस्य होंगे। महिला एवं बाल विकास निदेशक समिति के सदस्य सचिव होंगे।

नामांकन एनजीओ, पंजीकृत सोसायटी, ट्रस्ट या कम से कम 15 व्यक्तियों के समूह की अनुशंसा पर भी भेजे जा सकते हैं। सरकारी विभाग और संस्थान भी पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं के नाम सुझा सकते हैं। संबंधित उपायुक्त आवेदक की ओर से दी गई जानकारी और कार्यों की प्रामाणिकता का सत्यापन करेंगे। इसके बाद चयन के लिए प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को भेजे जाएंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम धामी की बड़ी घोषणा: खटीमा समेत उधम सिंह नगर के 8 नगरों में बनेंगे 20 नए छठ घाट
    Next Article सीएम सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘आगामी चुनाव में हारेंगे बीजेपी के 16 विधायक, 5 गुटों में बंटी है पार्टी’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    आधिकारिक कैलेंडर
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने नववर्ष 2026 का उत्तराखंड आधिकारिक कैलेंडर किया विमोचन

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    आपदा प्रबंधन सामूहिक जिम्मेदारी, सभी विभाग करें समन्वय से कार्य: मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रशासन, स्थानीय निकायों,…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव को किससे है खतरा..?

    समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर गंभीर…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, जालंधर की राजनीति में शोक की लहर

    पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में महिला सशक्तीकरण पर बड़ा फैसला: ‘महिला विकास प्रोत्साहन योजना’ की पुरस्कार राशि होगी ₹2 लाख
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password