jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘आगामी चुनाव में हारेंगे बीजेपी के 16 विधायक, 5 गुटों में बंटी है पार्टी’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘आगामी चुनाव में हारेंगे बीजेपी के 16 विधायक, 5 गुटों में बंटी है पार्टी’
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘आगामी चुनाव में हारेंगे बीजेपी के 16 विधायक, 5 गुटों में बंटी है पार्टी’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 3, 2026 8:59 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के वर्तमान 16 विधायक आगामी विधानसभा चुनाव में हार का सामना करेंगे और वे दोबारा जीतकर आने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस समय आंतरिक रूप से पांच अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है और आने वाले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन पिछले चुनाव से भी अधिक निराशाजनक रहेगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दिल्ली से लौटकर सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि मेरे इस दावे को पूरी गंभीरता और विश्वास के साथ दर्ज किया जाए। जब चुनाव के नतीजे सामने आएंगे, तब इस विषय पर दोबारा बात की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अंदरूनी कलह से जूझ रही है और अपनी साख बचाने के लिए कांग्रेस सरकार पर अनर्गल आरोप मढ़ रही है।

असम के मुख्यमंत्री को देंगे शपथ ग्रहण का न्योता

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के भीतर पांच गुट इस कदर हावी हैं कि उन्हें एकजुट करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को हिमाचल लाना पड़ा। असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस सरकार की गारंटियों पर उठाए गए सवालों और नेताओं पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मुद्दे उठाना और यात्राएं निकालना विपक्ष का अधिकार है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने अगले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात कही है। जब राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार सभी मुख्यमंत्रियों की तरह असम के मुख्यमंत्री को भी विधिवत निमंत्रण भेजा जाएगा।

राहुल गांधी की धांधली रोकने की मुहिम

कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल रैली का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया है, जिससे स्पष्ट है कि जनसमर्थन सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एसआइआर के माध्यम से होने वाली कथित अनियमितताओं और धांधली को रोकने की लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे जनता का व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने भाजपा की ओर से ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया।

वित्तीय घाटे के बावजूद आर्थिकी को संभाला

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने के बावजूद राज्य सरकार ने आर्थिक चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के बजट में लगभग 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये की सीधी कटौती हुई है। इसे एक व्यावहारिक उदाहरण से समझाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, यदि किसी परिवार की मासिक आय 50 हजार या एक लाख रुपये हो और उसमें से अचानक 15 से 20 हजार रुपये काट लिए जाएं, तो पूरे महीने का बजट लड़खड़ा जाता है।

सरकार भी एक परिवार की तरह होती है। इस भारी वित्तीय कटौती के बावजूद हमने वित्तीय अनुशासन और व्यवस्था परिवर्तन के दम पर प्रदेश को संभाला है।

न लूट रहे हैं, न लूटने देंगे

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की कुंजी राज्य की प्राकृतिक और जल संपदा में निहित है। सरकार राज्य के संसाधनों के दोहन और बर्बादी को पूरी तरह रोकेगी। कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हिमाचल की जो संपदा है, उस संपदा को न तो हम लूटने दे रहे हैं, न ही लूट रहे हैं और न ही कभी लूटने देंगे। न ही इसे लुटाया जाएगा। प्रदेश के संसाधनों का एक-एक पैसा केवल हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस्तेमाल होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में महिला सशक्तीकरण पर बड़ा फैसला: ‘महिला विकास प्रोत्साहन योजना’ की पुरस्कार राशि होगी ₹2 लाख
    Next Article हिमाचल: रामपुर विधायक व वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    रोजाना ढाई करोड़ की कमाई, फिर भी एचआरटीसी की वित्तीय हालत पंक्चर

    शिमला। हिमाचल में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े उपक्रम हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वित्तीय स्थिति पंक्चर हो गई…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा PM मोदी का स्वागत, भाजपा ने लॉन्च किया खास गीत

    चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ तैयारियों…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    दीपावली के अगले दिन ‘राम-राम जी’ कहने की परंपरा में झलकता है हरियाणा का प्रेम और अपनत्व : विकास जैन

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने परिवार सहित दी प्रदेशवासियों को…

    2 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार 📍 स्थान: नई दिल्ली📅 तारीख: 7 जून 2025 दिल्ली…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘आगामी चुनाव में हारेंगे बीजेपी के 16 विधायक, 5 गुटों में बंटी है पार्टी’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password