jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में गोशालाओं से लेकर लाइब्रेरियों तक बड़े फैसले: सुशासन दिवस पर 500 नई अटल लाइब्रेरियों की मिलेगी सौगात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में गोशालाओं से लेकर लाइब्रेरियों तक बड़े फैसले: सुशासन दिवस पर 500 नई अटल लाइब्रेरियों की मिलेगी सौगात
राज्यहरियाणा

हरियाणा में गोशालाओं से लेकर लाइब्रेरियों तक बड़े फैसले: सुशासन दिवस पर 500 नई अटल लाइब्रेरियों की मिलेगी सौगात

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 29, 2026 10:13 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे और उनकी जमीनी प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने कहा कि बेस्ट प्रैक्टिस का उद्देश्य केवल आंकड़े बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और आमजन को वास्तविक लाभ देना होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गोशालाओं को दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 10 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में कृषि, उद्यान, कृषि विपणन, विकास एवं पंचायत, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा सहकारिता विभाग की योजनाओं और तकनीकी सुधारों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि उर्वरक वितरण प्रणाली को ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ से जोड़ने के बाद सत्यापित किसानों को पीओएस मशीन से खाद मिल रही है। आठ अक्टूबर 2025 से 14 सितंबर 2026 तक इससे 820 करोड़ रुपये की सब्सिडी बचत दर्ज की गई।

कृषि वैज्ञानिकों को खेतों में जाकर किसानों से संवाद करने और कीट-रोगों की समस्या पर शोध करने के निर्देश दिए गए। फसलों में कीटों की समय पर पहचान के लिए ई-पेस्ट सर्विलांस सिस्टम विकसित करने के निर्देश सीएम ने दिए हैं। नई फसल किस्मों और कृषि तकनीक पर शोध के लिए विशेष रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा।

भावांतर भरपाई योजना में फसल उत्पादन और मंडी बिक्री का प्रभावी सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पात्र किसानों को पूरा भुगतान मिले। किसान जीवन सुरक्षा योजना में बीमा कंपनियों को पात्र किसानों को वास्तविक नुकसान के अनुरूप पूरा लाभ देने के निर्देश दिए गए।

गांवों में शिक्षा, रोजगार, पानी और स्वास्थ्य पर फोकस

प्रदेश में 996 अटल लाइब्रेरियां स्थापित हो चुकी हैं और 86.6 करोड़ रुपये से 1,000 नई लाइब्रेरियां बनाई जा रही हैं। इनमें से 500 का उद्घाटन 25 दिसंबर 2026 को सुशासन दिवस पर करने के निर्देश सीएम ने दिए। बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

  • स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शामलात भूमि पर डेयरी से जोड़ने पर जोर। योजना के तहत अब तक 1,005 आवेदन मिले हैं।
  • 468 ग्रामीण इंडोर जिम स्थापित हो चुके हैं और 234 अन्य के आदेश जारी किए गए हैं।
  • नहरों के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने तथा माइक्रो-इरिगेशन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश।
  • दूध की गुणवत्ता व मिलावट की नियमित जांच और कैटल फीड की निगरानी के निर्देश दिए गए।
  • सहकारी समितियों का आनलाइन पंजीकरण तीन कार्य दिवस में किया जाना है। 2019 से अब तक 9,165 समितियां आनलाइन पंजीकृत हुई हैं।
  • चीनी मिलों में एडवांस टोकन सिस्टम से किसानों का इंतजार 11-15 घंटे से घटकर करीब 1-2 घंटे रह गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article “इश्क भी लिखना चाहता हूं, इंकलाब लिखा जाता है”: शहीद भगत सिंह की जयंती पर पीएयू लुधियाना में बोले CM मान
    Next Article हरियाणा में बागवानी करने पर किसानों को मिलेगा बड़ा अनुदान: नए बाग लगाने पर ₹1.40 लाख तक की मिलेगी आर्थिक मदद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली

    Delhi: ‘शिवभक्तों की सेवा हमारा सौभाग्य’ — सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

    Delhi: 'शिवभक्तों की सेवा हमारा सौभाग्य' — सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा नई…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ’69 हजार शिक्षक भर्ती में किसी की नौकरी नहीं जाएगी’, योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

    योगी आदित्यनाथ सरकार ने 69 हजार असिस्टेंट टीचर भर्ती केस में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें कहा…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड: भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ से संगठनात्मक सक्रियता का संदेश, राम माधव की मौजूदगी में जुटे कार्यकर्ता

    देहरादून। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को दून में शुरू हुई सेवा ज्योति यात्रा से पार्टी ने अपनी…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा लौटे हर अग्निवीर को मिलेगी पक्की नौकरी: एक्शन में नायब सैनी सरकार, विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

    चंडीगढ़। भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी कर हरियाणा लौटने वाले हर अग्निवीर को राज्य सरकार नौकरी देगी।…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में गोशालाओं से लेकर लाइब्रेरियों तक बड़े फैसले: सुशासन दिवस पर 500 नई अटल लाइब्रेरियों की मिलेगी सौगात
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password