jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड: भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ से संगठनात्मक सक्रियता का संदेश, राम माधव की मौजूदगी में जुटे कार्यकर्ता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड: भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ से संगठनात्मक सक्रियता का संदेश, राम माधव की मौजूदगी में जुटे कार्यकर्ता
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड: भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ से संगठनात्मक सक्रियता का संदेश, राम माधव की मौजूदगी में जुटे कार्यकर्ता

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 8:54 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को दून में शुरू हुई सेवा ज्योति यात्रा से पार्टी ने अपनी संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया। खास बात यह रही कि प्रदेश प्रभारी राम माधव पांच दिन के भीतर दूसरी बार देहरादून पहुंचे। उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। इसके बाद स्थानीय नेताओं ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की।

ज्योति के साथ सियासी संदेश भी

कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति को लेकर यात्रा लैंसडाउन चौक पहुंचेगी, जहां ज्योति स्थापित की जायेगी, भाजपा ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में भी इसी तर्ज पर कार्यक्रम आयोजित किए हैं। यानी एक ही दिन प्रदेशभर में संगठन ने सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश को केंद्र में रखकर अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई।

देहरादून के कार्यक्रम में राम माधव के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन की सक्रियता पर जोर

राम माधव का एक सप्ताह में दूसरी बार देहरादून पहुंचना संगठन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले भी वह पार्टी के कार्यक्रम में दून पहुंचे थे। अब सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी ने प्रदेश संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया है। हालांकि भाजपा ने कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा है।

राजनीतिक तौर पर कार्यक्रम की तस्वीर साफ थी, मंच पर शीर्ष नेतृत्व, सामने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और हाथों में सेवा ज्योति। भाजपा ने दून से प्रदेशभर में संगठन की सक्रियता और अपने अभियान का संदेश देने की कोशिश की।

रुड़की में जीवन ज्योति यात्रा का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बीएसएम इंटर कॉलेज परिसर में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअल संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा,सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,केबिनेट मंत्री मदन कौशिक,जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,मेयर अनीता अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित है।

चंपावत में निकाली गई यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर चंपावत में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। सेवा संकल्प लेने बाद बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, गुंजन सुखीजा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दिए संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के निर्देश, बजट की नहीं होगी कोई कमी
    Next Article हिमाचल में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों का दौर: CM सुक्खू ने दिए 350 KM रेंज वाली बसों की खरीद के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए जल्द ही विशेष टीईटी ( शिक्षक…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में बागवानी करने पर किसानों को मिलेगा बड़ा अनुदान: नए बाग लगाने पर ₹1.40 लाख तक की मिलेगी आर्थिक मदद

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ‘बागवानी फसलों की खेती के…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार का विज़न : ग्रीन एनर्जी से संचालित होगी लखनऊ की एआई सिटी

    लखनऊ: लखनऊ में प्रस्तावित एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिटी को पूरी तरह ग्रीन एनर्जी आधारित मॉडल पर विकसित किया जाएगा। योगी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश और नोएडा का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण फोर्टिस नोएडा में किया गया, क्रोनिक हार्ट फेलियर से पीड़ित 56-वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

    पंचकुला से डोनर हार्ट पहुंचा नोएडा, 16 मिनट में 20-किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का फासला तय किया, सर्जिकल टीम ने…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड: भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ से संगठनात्मक सक्रियता का संदेश, राम माधव की मौजूदगी में जुटे कार्यकर्ता
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password