jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को बड़ी सौगात, सेवा पखवाड़े में कई परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को बड़ी सौगात, सेवा पखवाड़े में कई परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
दिल्लीराज्य

मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को बड़ी सौगात, सेवा पखवाड़े में कई परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

News Desk
Last updated: August 30, 2026 9:20 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी. इस दौरान राजधानी को विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिलेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार इस अवधि में विभिन्न विभागों की तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन करेगी. इनमें परिवहन, सड़क, सीवरेज, जल शोधन, शिक्षा, बिजली, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं.

Contents
About The AuthorNews Desk

इन परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण बारापुला एलिवेटेड रोड (फेज-III) का उद्घाटन भी शामिल है, जिसकी लागत करीब 1,635 करोड़ रुपये है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला सेवा पखवाड़ा दिल्लीवासियों की सेवा और राजधानी के समग्र विकास को समर्पित है.

सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने नरेंद्र मोदी जल्द ही संवैधानिक पद पर अपने कार्यकाल के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं. इसलिए दिल्ली सरकार का यह सेवा पखवाड़ा इस बार विशेष होने जा रहा है. उन्होंने बताया कि तैयार परियोजनाओं में बारापुला नाले पर सराय काले खां से मयूर विहार तक एलिवेटेड रोड (फेज-III) सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है. इसके अलावा, मुकरबा चौक के पास आउटर रिंग रोड पर अंडरपास तथा बादली जंक्शन से हैदरपुर मेट्रो स्टेशन तक एप्रोच रोड के निर्माण की परियोजना भी उद्घाटन के लिए तैयार है, जिसकी लागत 54.10 करोड़ रुपये है.

सीवरेज और जल प्रबंधन के क्षेत्र में बड़ी परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि सेवा पखवाड़े के दौरान दिल्लीवासियों को सीवरेज और जल प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी समर्पित की जाएंगी. इनमें बवाना के मौजूदा 20 एमजीडी जल शोधन संयंत्र में दो एमजीडी क्षमता के रीसाइक्लिंग प्लांट का निर्माण, ओखला में 564 एमएलडी क्षमता के वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण तथा बारापुला ड्रेन से बाटला हाउस फेज-II एसपीएस तक इंटरसेप्टर सीवर का निर्माण शामिल है. इन परियोजनाओं के साथ बाटला हाउस फेज-II में 35 एमजीडी सीवेज पंपिंग स्टेशन और ओखला डब्ल्यूडब्ल्यूटीपी तक राइजिंग मेन का काम भी शामिल है.

इसके अलावा, रिठाला फेज-I और कोंडली फेज-I, II एवं III के वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पुनर्वास व उन्नयन की परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा. इन जल एवं सीवरेज परियोजनाओं की कुल लागत 863.38 करोड़ रुपये है. गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र की छूटी हुई कॉलोनियों में घरों को सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा श्रीराम कॉलोनी, राजीव नगर और सोनिया विहार के हिस्सों में सीवर लाइन बिछाने की परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं.

शिक्षा और नागरिक सुविधाओं को भी मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि शिक्षा के क्षेत्र में सेवा पखवाड़े के दौरान द्वारका के सेक्टर-16 में जी+3 पक्के स्कूल भवन का उद्घाटन प्रस्तावित है. इसके अलावा ईस्ट विनोद नगर में 68 जी+3 समकक्ष एसपीएस कक्षाओं तथा रोहिणी के सेक्टर-41 में 76 समकक्ष एसपीएस कक्षाओं का निर्माण भी पूरा हो चुका है. इन तीनों परियोजनाओं की लागत क्रमशः 38.44 करोड़, 38.30 करोड़ और 66.28 करोड़ रुपये है. नागरिक सुविधाओं के तहत शालीमार बाग के एपी ब्लॉक में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण तथा फिल्मिस्तान, झंडेवालान और वीर चंद्र गढ़वाली चौक के तीन गोलचक्करों के सौंदर्यीकरण का काम भी उद्घाटन के लिए तैयार है. परिवहन क्षेत्र में बुराड़ी स्थित पुराने आईएंडसी सेंटर के पुनर्विकास से नया एटीएस तथा तेहखंड में चार लेन वाले एटीएस की स्थापना की परियोजनाएं भी शामिल हैं.

बिजली ढांचे को भी मिलेगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राजधानी के बिजली ढांचे को मजबूत करने वाली कई सब-स्टेशन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. इनमें ए1-ए4 ग्रिड सब-स्टेशन, कड़कड़डूमा ईस्ट दिल्ली हब में भूमिगत सब-स्टेशन, अर्जनगढ़ और बक्करवाला में 66/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन तथा ओखला फेज-I, शेख सराय, बक्करवाला गांव, गुरु नानक एन्क्लेव, एम-ब्लॉक उत्तम नगर, रणहौला गांव और कालकाजी में विभिन्न क्षमता के सब-स्टेशन शामिल हैं. इन बिजली परियोजनाओं की कुल लागत 232.42 करोड़ रुपये है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,

”प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा दिल्लीवासियों की सेवा और राजधानी के समग्र विकास को समर्पित है. सेवा पखवाड़े के दौरान जिन परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है, वे इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली सरकार राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छता, जल एवं सीवरेज व्यवस्था, यातायात, शिक्षा, बिजली और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. इन परियोजनाओं से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लाखों नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा और उनके जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी. हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ दिल्ली के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे तथा राजधानी को आधुनिक, स्वच्छ, सशक्त और सुविधाओं से संपन्न दिल्ली के रूप में विकसित किया जाए.”

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सिजोफ्रेनिया पीड़ित बेटे से तंग आकर पिता बना कातिल, दोस्त के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत
    Next Article पंजाब BJP को धार देने पहुंचेगे सतीश पूनिया, 3 दिन में संगठनात्मक बैठकों का दौर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    इको-टूरिज्म
    पंजाबराज्य

    सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट से रोजगार और पर्यटन को मिलेगा नया प्रोत्साहन: CM मान

    होशियारपुर। सलेरन डैम स्थल पर पर्यावरण-अनुकूल हट्स का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि इससे…

    10 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

    रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यो की जनपद के समस्त…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में भांग की नियंत्रित खेती के नियम तय, जियो-टैगिंग और सीसीटीवी निगरानी में होगी फसल

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने औषधीय और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए भांग की नियंत्रित खेती को लेकर विस्तृत नियम अधिसूचित कर…

    3 Min Read
    बिहार

    क्या नितीश बीजेपी के झटके से पहले पलट जायेंगे…

    बिहार में एनडीए की ओर से यह बार-बार दावा किया जा रहा है, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को बड़ी सौगात, सेवा पखवाड़े में कई परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password