jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में भांग की नियंत्रित खेती के नियम तय, जियो-टैगिंग और सीसीटीवी निगरानी में होगी फसल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में भांग की नियंत्रित खेती के नियम तय, जियो-टैगिंग और सीसीटीवी निगरानी में होगी फसल
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भांग की नियंत्रित खेती के नियम तय, जियो-टैगिंग और सीसीटीवी निगरानी में होगी फसल

News Desk
Last updated: July 22, 2026 8:17 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने औषधीय और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए भांग की नियंत्रित खेती को लेकर विस्तृत नियम अधिसूचित कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत भांग की खेती पूरी तरह जियो-टैगिंग और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। खेती करने वाले प्रत्येक लाइसेंसधारी को फसल की सुरक्षा और नियमों के पालन की जिम्मेदारी निभानी होगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भांग की खेती केवल औषधीय और वैज्ञानिक उपयोग के लिए होगी, जबकि इसके किसी अन्य उपयोग की अनुमति नहीं होगी।

फसल कटाई से 21 दिन पहले देनी होगी सूचना

नियमों के अनुसार भांग की फसल काटने से 21 दिन पहले संबंधित अधिकारी को लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा। कटाई एक ही बार में पूरी करनी होगी। फसल की आंशिक कटाई या चरणबद्ध तरीके से कटिंग की अनुमति नहीं होगी।

3 एकड़ भूमि आवश्यक

खेती के लिए न्यूनतम तीन एकड़ भूमि होना आवश्यक है। इससे कम क्षेत्र में लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। भांग की खेती की फेंसिंग करने से लेकर खेत में एक ही एंट्री प्वाइंट की अनिवार्यता है।

बाहर का बीज नहीं लेंगे

नियमों में साफ है कि विदेश या अन्य राज्यों या विदेशों से भांग के बीज लाकर हिमाचल में खेती नहीं की जा सकेगी। किसानों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वीकृत बीजों का ही उपयोग करना होगा।

कृषि विभाग के पास होगा आवेदन

भांग की खेती के लिए लाइसेंस का आवेदन कृषि विभाग के पास किया जाएगा। कृषि विभाग सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आवेदन को अंतिम मंजूरी के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग को भेजेगा। दोनों विभाग संयुक्त रूप से लाइसेंसधारकों की निगरानी करेंगे और नियमों के पालन की नियमित जांच करेंगे।

उपायुक्त की अध्यक्षता में बनेगी निगरानी कमेटी

जिलास्तर पर उपायुक्त (डीसी) की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी, जो समय-समय पर खेतों का निरीक्षण करेगी। समिति में पुलिस अधीक्षक, कृषि, बागवानी, वन, राजस्व, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर और जिला आयुर्वेद अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है।

लाइसेंस फीस

  • भांग के बीज की आपूर्ति का लाइसेंस: 25,000
  • भांग की खेती का लाइसेंस: 3,00,000
  • भांग की प्रोसेसिंग कर दवा व अन्य उत्पाद बनाने का लाइसेंस: 2 करोड़

ये होंगे भांग की खेती के प्रमुख नियम

  • खेती की निगरानी सीसीटीवी और जियो-टैगिंग से होगी।
  • फसल कटाई से 21 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य।
  • पूरी फसल की एक साथ कटाई करनी होगी।
  • न्यूनतम तीन एकड़ भूमि पर ही मिलेगा लाइसेंस।
  • बाहरी राज्यों या विदेश से बीज लाने पर रोक।
  • फसल का उपयोग केवल औषधीय और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए होगा।
  • डीसी की अध्यक्षता वाली जिला समिति करेगी नियमित निरीक्षण।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नीट छात्रों के समर्थन में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम सुक्खू ने केंद्र पर साधा निशाना
    Next Article हिमाचल के युवाओं को रोजगार का डिजिटल सेतु, सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

    सितारगंज। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ बुधवार को राजकीय…

    1 Min Read
    बिहार

    वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए, पीएम ने मुस्कुराकर थामा हाथ और दिया आशीर्वाद

    पटना (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।…

    2 Min Read
    क्राइमताजा खबरबिहारराज्यराष्ट्रीय

    Ara Bihar News: आरा में बदमाशों ने घर के पास युवक को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

    Ara Bihar News संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंबेडकर कॉलोनी, सपन सिनेमा मोड़ मोहल्ला में रविवार को हथियार बंद बदमाशों…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    सिख पंथ के मुद्दों को भगवंत सिंह मान ने दी प्राथमिकता, दशकों पुरानी मांगे पहली बार हुईं पूरी

    चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में बहुत कम ऐसे दौर आए हैं, जब किसी सरकार ने सिख धर्म की भावनाओं, परंपराओं और…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में भांग की नियंत्रित खेती के नियम तय, जियो-टैगिंग और सीसीटीवी निगरानी में होगी फसल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password