jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, ग्रुप-C में 5% और पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, ग्रुप-C में 5% और पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण
राज्यहरियाणा

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, ग्रुप-C में 5% और पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण

News Desk
Last updated: August 19, 2026 11:04 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। सेना से लौटे हरियाणा के अग्निवीरों को द्वितीय श्रेणी पदों पर एक प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। तृतीय श्रेणी पदों पर पांच प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस कॉस्टेबल, वन रक्षक, जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड, वन्य जीव गार्ड और फायर ऑपरेटर सह चालक के पदों पर 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

सामान्य पात्रता परीक्षा के साथ ही पुलिस भर्ती में शारीरिक जांच परीक्षण से छूट दी जाएगी, लेकिन तृतीय श्रेणी पदों के लिए विभागीय लिखित परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। आरक्षण नीति में संशोधन करते हुए मानव संसाधन विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में आरक्षण प्रदान करने संबंधी सरकार के 20 अगस्त 2025 और 20 जुलाई 2026 के आदेश को रद करते हुए जारी किए गए हैं।

नई व्यवस्था आगामी एक सितंबर से लागू होगी। 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत वंचित अनुसूचित जाति के लिए दो प्रतिशत, अन्य अनुसूचित जाति के लिए दो प्रतिशत, बीसी-ए के लिए तीन प्रतिशत, बीसी-बी के लिए दो प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस के लिए दो प्रतिशत तथा अनारक्षित श्रेणी के लिए नौ प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार निर्धारित विशेष पदों को छोड़कर अन्य ग्रुप-सी पदों में पूर्व अग्निवीरों के लिए पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।

इसमें वंचित अनुसूचित जाति तथा अन्य अनुसूचित जाति के लिए एक-एक प्रतिशत, बीसी-ए तथा बीसी-बी के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार एक प्रतिशत तथा शेष तीन प्रतिशत ईडब्ल्यूएस एवं अनारक्षित श्रेणी के लिए होगा। कौशल विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप-बी पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए एक प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रविधान किया गया है।

इसका उद्देश्य सैन्य सेवा एवं प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल को सरकारी भर्ती में मान्यता देना है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व अग्निवीरों का चयन उनकी संबंधित श्रेणी में मेरिट के आधार पर किया जाएगा और उनका चयन उनकी संबंधित ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) श्रेणी के आरक्षित पद के विरुद्ध किया जाएगा।

निर्धारित लिखित परीक्षा देना अनिवार्य रहेगा

पूर्व अग्निवीरों को भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत देते हुए पुलिस कांस्टेबल, फारेस्ट गार्ड, वार्डर, माइनिंग गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के पदों के लिए आवश्यक फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) से छूट प्रदान की गई है। हालांकि भर्ती एजेंसी द्वारा निर्धारित लिखित परीक्षा में पूर्व अग्निवीरों को शामिल होना होगा।

ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों को कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) से छूट का मौजूदा प्रावधान भी जारी रहेगा। इसके अलावा विज्ञापित पद के लिए उनके प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल से संबंधित कौशल परीक्षा से भी उन्हें छूट दी जाएगी। हालांकि, निर्धारित लिखित परीक्षा देना अनिवार्य रहेगा। इन छूटों का लाभ संबंधित पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन करते समय प्रदान किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अजनाला को बाढ़ से बचाने की कवायद तेज, विधायक धालीवाल ने राज्यपाल से की उज नदी पर डैम की मांग
    Next Article पंजोखरा साहिब विवाद सुलझा, FIR होंगी रद; गिरफ्तार युवकों की रिहाई पर बनी सहमति
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में सांस की बीमारियों का बढ़ता खतरा, मुख्यमंत्री सेहत योजना से 14 हजार मरीजों को मिला कैशलेस इलाज

    चंडीगढ़: साँस फूलने को अक्सर सामान्य थकान समझकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। लगातार रहने वाली खाँसी को मौसम का असर…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    मथुरा के महिला ब्यूटी पार्लरों में लव जिहाद का खेल चल रहा, योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष एवं प्रमुख वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में महिला ब्यूटी पार्लरों…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    बचेली-नकुलनार मार्ग: अधूरी पुलिया और उभरते गड्ढे बन सकते हैं मुसीबत, जोशी ने मुख्यमंत्री को लिखा ‘स्मरण पत्र’

    विकास की डगर जब आधी-अधूरी छूट जाए, तो वह सुविधा कम और दुविधा ज्यादा बन जाती है। कुछ ऐसा ही…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी की शिष्टाचार भेंट

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (जल शक्ति मंत्रालय) डॉ.…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, ग्रुप-C में 5% और पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password