jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से किया वार; तीन नाबालिग समेत चार पकड़े
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से किया वार; तीन नाबालिग समेत चार पकड़े
दिल्लीराज्य

दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से किया वार; तीन नाबालिग समेत चार पकड़े

News Desk
Last updated: August 25, 2026 8:55 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: बाहरी-उत्तरी जिले के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिक सहित चार आरोपी को पकड़ लिया है. हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

Contents
About The AuthorNews Desk

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को करीब तीन बजे भलस्वा डेयरी थाने के बीट स्टाफ हेड कांस्टेबल दिनेश और हेड कांस्टेबल राजेश जनता विहार, मुकुंदपुर इलाके में गश्त कर रहे थे. जांच के दौरान उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली, जिसके वैध दस्तावेज नहीं थे। नियमानुसार पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत थाने में जमा कराने के लिए ले गए.

करीब साढ़े तीन बजे जब पुलिसकर्मी वापस बीट पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल का मालिक और उसके परिवार के कुछ सदस्य वहां पहुंच गए. उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि आरोपितों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और ईंट व डंडों से हमला कर दिया। सहायता के लिए पहुंचे हेड कांस्टेबल टीनू को भी आरोपितों ने निशाना बनाया.

हमले में हेड कांस्टेबल दिनेश, हेड कांस्टेबल राजेश और हेड कांस्टेबल टीनू घायल हो गए. दिनेश के सिर में चोट आई. सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है.

वीडियो फुटेज से सामने आई आरोपितों की भूमिका

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. स्थानीय लोगों की मदद से 17 वर्षीय एक किशोर को मौके से पकड़ लिया गया. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के वीडियो फुटेज की भी जांच की. जांच के आधार पर 23 अगस्त को किशोर की मां और उसके दो नाबालिग बेटों को भी पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, वीडियो फुटेज में ये लोग भी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.

मामले में भलस्वा डेयरी थाने में एफआईआर संख्या 537/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

मुख्य आरोपी पर पहले से पांच मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य फरार आरोपित सुनील उर्फ पंकज इलाके का घोषित बीसी है. उसके खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और गंभीर आपराधिक मामलों से जुड़े केस भी शामिल हैं। सुनील और उसका एक साथी अभी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.

डीसीपी शोभित डी. सक्सेना ने कहा,
बाहरी-उत्तरी जिले के डीसीपी शोभित डी. सक्सेना ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करना गंभीर मामला है. पुलिस ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है. एक किशोर को मौके से पकड़ा गया था, जबकि 23 अगस्त को उसकी मां और उसके दो नाबालिग बेटों को भी पकड़ा गया. वीडियो फुटेज में उनकी भूमिका सामने आई है. उन्होंने कहा कि फरार मुख्य आरोपित सुनील उर्फ पंकज और उसके साथी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article साहिबाबाद दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नाबालिग बेटी के दर्ज किए बयान, जांच में मिले अहम सुराग
    Next Article NEET परीक्षा विवाद पर फिर सड़क पर उतरेंगे प्रदर्शनकारी, 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    Delhi Corona
    दिल्ली

    Delhi Corona Update: राजधानी में फिर डराने लगा कोरोना, 19 जून को दो महिलाओं की मौत

    Delhi Corona Update: राजधानी में फिर डराने लगा कोरोना, 19 जून को दो महिलाओं की मौत नई दिल्ली, 19 जून…

    3 Min Read
    जम्मू कश्मीर

    गुरेज़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

    गुरेज़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर), 28 अगस्त 2025 —…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निकहत अंसारी की अवैध मुलाकात मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट…

    5 Min Read
    टीएचडीसी इंडिया
    उत्तराखंडराज्य

    टीएचडीसी इंडिया में 31वीं इंटर-सेंट्रल पावर सेक्टर शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन

    ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (पीएससीबी), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित 31वीं इंटर–सेंट्रल…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से किया वार; तीन नाबालिग समेत चार पकड़े
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password