jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गरीबों के घर के लिए हिमाचल विधानसभा की बड़ी पहल, केंद्र से 3.63 लाख रुपये की मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गरीबों के घर के लिए हिमाचल विधानसभा की बड़ी पहल, केंद्र से 3.63 लाख रुपये की मांग
राज्यहिमाचल प्रदेश

गरीबों के घर के लिए हिमाचल विधानसभा की बड़ी पहल, केंद्र से 3.63 लाख रुपये की मांग

News Desk
Last updated: August 28, 2026 8:40 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के गरीबों के आवास के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष ने एकजुटता का परिचय देते हुए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़ती निर्माण लागत को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिलने वाली आवास सहायता राशि को 1.50 लाख से बढ़ाकर 3.63 लाख करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया।

Contents
About The AuthorNews Desk

विपक्ष के विधायक बिक्रम ठाकुर द्वारा लाए गए गैर सरकारी संकल्प की राशि बढ़ाने को लेकर सभी ने एकजुटता दिखाई। अब विधानसभा की यह सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। दुर्गम क्षेत्रों के लिए इससे भी अधिक राशि निर्धारित करने की सिफारिश की गई है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सरकार की ओर से संकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि मौजूदा राशि वास्तव में पर्याप्त नहीं है।

प्रदेश सरकार ने 3.63 लाख रुपये प्रति आवास का प्रस्ताव 15 फरवरी 2026 को केंद्र को भेजा था, लेकिन 12 अगस्त की बैठक में इसे मंजूरी नहीं मिली और सहायता राशि 1.30 लाख रुपये ही रखी गई।

90:10 के तहत प्रदेश सरकार 20 हजार रुपये प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र से राशि बढ़ती है तो राज्य सरकार भी अपना हिस्सा बढ़ाकर करीब 50 हजार रुपये करने पर विचार कर सकती है।

मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष से भी प्रदेश के हित में केंद्र के समक्ष यह मामला उठाने के लिए साथ दिल्ली चलने का आग्रह किया। हिमाचल सरकार जो अभी 20 हजार का टॉप अप दे रही है उसे भी 50 हजार रुपये किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल में 2023-24 से 2025-26 के बीच योजना के तहत 87,707 मकान स्वीकृत हुए, जिनमें 55,207 पूरे हो चुके हैं और 32,497 निर्माणाधीन हैं। वर्ष 2030 तक प्रदेश में 2.37 लाख से अधिक आवास बनाने का लक्ष्य है। इससे पूर्व बिक्रम ठाकुर ने राशि को बहुत कम बताया और संकल्प पारित करने की मांग की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अंतिम चरण में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, 6 घंटे का सफर सिमटेगा 2 घंटे में
    Next Article CM सुक्खू की पुश्तैनी जमीन पर विधानसभा में घमासान, बोले- 50 लाख की जमीन 18 लाख में ली गई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून: प्री-एसआईआर में 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान, काम 66.62% पूरा

    देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले चल रहे प्री-एसआईआर अभियान के तहत राजधानी देहरादून में मतदाता…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रावण शिवरात्रि महोत्सव आज से, लाखों शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

    गाजियाबाद। ऐतिहासिक एवं पौराणिक सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में श्रावण शिवरात्रि महोत्सव की उत्सव भव्य तरीके से मनाया…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ के खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कब तक होगा पूरा? सीएम योगी ने बता दी डेडलाइन

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा करने पर पक्का होने के लिए सरकारी कार्यालयों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गरीबों के घर के लिए हिमाचल विधानसभा की बड़ी पहल, केंद्र से 3.63 लाख रुपये की मांग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password