jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM सुक्खू की पुश्तैनी जमीन पर विधानसभा में घमासान, बोले- 50 लाख की जमीन 18 लाख में ली गई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM सुक्खू की पुश्तैनी जमीन पर विधानसभा में घमासान, बोले- 50 लाख की जमीन 18 लाख में ली गई
राज्यहिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू की पुश्तैनी जमीन पर विधानसभा में घमासान, बोले- 50 लाख की जमीन 18 लाख में ली गई

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 28, 2026 8:50 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रक्कड़-परागपुर में उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन है। भाजपा शासन में इसमें से कुछ भूमि पर परिवार को सूचित किए बगैर जलशक्ति विभाग ने पानी के टैंक बनाया। उनका परिवार इस जमीन को बेचना ही नहीं चाहता था, पत्थर वाली इस जमीन पर क्रशर लगाया जा सकता था। टैंक बनने के बाद 500 मीटर के दायरे में खनन की इजाजत नहीं मिलती। उनके बड़े भाई ने इस जमीन को सरकार को न देने की इच्छा जताई। मामला नादौन कोर्ट में भी गया और इस पर स्टे मिला था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बिना परिवार को पूछे जमीन पर टैंक का निर्माण करने को लेकर अफसरों की नौकरी पर जब बात आई तो उन्होंने ही अपने भाई को इसके लिए राजी किया। लोगों को पीने के लिए पानी मिले इसलिए परिवार को राजी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्कड़-परागपुर में 50 लाख रुपये प्रति कनाल जमीन की कीमत है। सरकार ने उनकी 10 कनाल जमीन 18 लाख रुपये पर ली है और यह काफी कम दाम पर ली गई है और यह भुगतान पूर्व भाजपा सरकार के वक्त हुआ। उन्होंने कहा कि भू-अधिग्रहण के लिए बनी कमेटी की सिफारिशों के बाद ही इस जमीन का अधिग्रहण किया गया था।

सवाल के पीछे मंशा ठीक नहीं

मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक आशीष शर्मा के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सवाल के पीछे मंशा भी ठीक नहीं है। दूसरी बार विधानसभा में यह सवाल पूछा जा रहा है जबकि पहले इस का जवाब दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जमीन की जांच ईडी भी कर चुकी है।

पहले 2700 और बाद में 18 लाख

भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि 2012 में 2700 में जमीन खरीदी गई और बाद में विभाग ने यही जमीन 18 लाख में खरीदी।

मुकेश बोले पहले चर्चा हो चुकी, विधायक का मन नहीं मान रहा

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह सवाल पहले भी सदन में लग चुका है। विधायक का मन नहीं मान रहा है। आपकी सरकार में जमीन खरीदी गई जयराम ठाकुर इस पर बेहतर बता सकते हैं। यह मामला हाई कोर्ट तक भी गया था। उन्होंने कहा कि वह सदस्य की भावनाएं समझते हैं और इस लड़ाई को उचित मंच पर लड़ें।

स्थिति स्पष्ट करें ऐसा न लगे कि हम दोनों ने कुछ किया : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार पूर्व सरकार का जिक्र किया जा रहा है। उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है। सरकार स्पष्ट करे कि जमीन किस रेट पर ली व किस विभाग ने ली। ऐसा न लगे हम दोनों ने मिलकर कुछ किया है। विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सरकार को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

अध्यक्ष बोले मैं देखूंगा कि यह प्रश्न पहले लग चुका है या नहीं

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे कि यह प्रश्न पहले लग चुका है या नहीं। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि पहले जो प्रश्न पूछा था यह उससे अलग है। विधायक होने के नाते प्रश्न पूछना उनका अधिकार है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गरीबों के घर के लिए हिमाचल विधानसभा की बड़ी पहल, केंद्र से 3.63 लाख रुपये की मांग
    Next Article हिमाचल में रक्षाबंधन पर छुट्टी का ऐलान, CM सुक्खू ने विधानसभा में की घोषणा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    यूपी में ‘ऑपरेशन साइबर-वज्र’ का महा-एक्शन: 773 साइबर ठग गिरफ्तार, 1158 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

    लखनऊ। पुलिस ने 'ऑपरेशन साइ-वज्र' अभियान के तहत 773 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सात दिनों तक चलाए गए प्रदेश…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने चंपावत को दी ₹96 करोड़ की सौगात, नवनिर्मित सर्किट हाउस सहित 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत दौरे पर रहे. जहां उन्होंने चंपावत में नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया. साथ…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    विमुक्ति दिवस पर सीएम सैनी का बड़ा संदेश, बोले- घुमंतू समाज को अधिकार और सुविधाएं मिलना जरूरी

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने चंडीगढ़ आवास पर हरियाणा और पंजाब की घुमंतू एवं विमुक्त…

    3 Min Read
    रोजगार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रोजगार और उद्योग को जोड़ने के लिए हर जनपद में बनेंगे ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र’

    उद्योग के साथ कौशल और प्लेसमेंट: मुख्यमंत्री ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन’ की कार्ययोजना को दी सैद्धांतिक मंजूरी प्रत्येक…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM सुक्खू की पुश्तैनी जमीन पर विधानसभा में घमासान, बोले- 50 लाख की जमीन 18 लाख में ली गई
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password