jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली
राज्यहिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 16, 2026 8:25 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल के हिस्से का पानी लेने वाले दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा अब किशाऊ बांध की बिजली का हिमाचल के हिस्से का खर्च भी उठाएंगे।जिससे 2000 करोड़ का आर्थिक बोझ को हिमाचल ने बचाया है। बिना निवेश के हिमाचल को सालाना 1000 मिलियन यूनिट बिजली के तौर पर 1200 करोड़ से अधिक की आय होगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आखिर 17 वर्षों से लटके सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण किशाऊ बांध को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नई दिल्ली में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश समेत छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

15,624 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना की बिजली क्षमता 422 मेगावाट है।समझौते के मुताबिक परियोजना के वाटर कंपोनेंट की 90 प्रतिशत लागत केंद्र सरकार वहन करेगी जबकि शेष 10 प्रतिशत राशि छह राज्यों के बीच साझा होगी। हिमाचल के किस्से का खर्च तीन राज्य वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना में हिमाचल पर पड़ने वाला करीब 2,000 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ लाभार्थी राज्यों पर डालने पर सहमति बनी है। किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर प्रस्तावित है।

एमओयू पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हस्ताक्षर किए। हिमाचल के मुख्य सचिव केके पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम भी समारोह में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

केंद्र उठाएगा 90 प्रतिशत खर्च, हिमाचल के हिस्से की बिजली का भी लाभ

हिमाचल के हिस्से के पानी का उपयोग दिल्ली और राजस्थान को उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इसके बदले दोनों राज्य हिमाचल के हिस्से के बिजली घटक की लागत वहन करेंगे। यानी हिमाचल को अपने आवंटित पानी के बदले परियोजना की बिजली में आर्थिक भागीदारी का लाभ मिलेगा।

16 जून, 2026 की बैठक में 2000 करोड़ वहन करने पर बनी सहमति

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 16 जून, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दी कि हिमाचल के बिजली घटक की अनुमानित 2,000 करोड़ रुपये की लागत दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य के हिस्से के रूप में 800 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई थी, जिसे वर्तमान सरकार ने प्रदेश के सीमित संसाधनों और उजड़ते लोगों के हकों को देखते हुए स्वीकार नहीं किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना बनने के बाद हिमाचल को बिजली घटक से सालाना 1000 मिलियन यूनिट बिजली का हिस्सा मिलेगा। इसकी अनुमानित कीमत 1000 करोड़ रुपये से अधिक होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शारदीय नवरात्र में नए दफ्तर से कामकाज संभालेंगे सीएम सुक्खू, फरियादियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Next Article सिरमौर के श्री रेणुका जी को 28.22 करोड़ की सौगात, PMGSY के तहत 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक, भगवानपुर में बोले मुख्यमंत्री धामी

    भगवानपुर (रुड़की)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला स्थित सीएमडी इंटर कालेज में संत शिरोमणि रविदास की…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    एक साल में 75 हजार से अधिक मरीजों तक पहुंची मेदांता अस्पताल नोएडा की स्वास्थ्य सेवाएं, 30 हजार से ज्यादा हेल्थ स्क्रीनिंग

    नोएडा। मेदांता अस्पताल नोएडा ने संचालन के एक वर्ष पूरे कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत की…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस के आरोपों के पास कोई सबूत नहीं

    चंपावत: बनबसा में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा युवाओं के नाम रहा. सीएम धामी ने युवा संवाद कार्यक्रम…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- दलित अपमान का झूठ फैलाकर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

    देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के शुद्धीकरण का मामला थमने का…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password